फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Assault on boarding train

ट्रेन से उतरने-चढ़ने को लेकर विवाद, कन्नौज के परिवार पर हमला

Mon, 16 Sep 2019 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Assault on boarding train
रेलवे स्टेशन पर हुयी मारपीट में घायल तौफिक। - फोटो : CITY OFFICE
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म सात पर रविवार शाम कन्नौज के एक परिवार पर दो दर्जन अज्ञात लोगों ने ट्रेन की बोगी में उतरने-चढ़ने को लेकर पनपे विवाद में हमला कर दिया। हमले में दो लोगों को चोटें आईं हैं। जीआरपी ने घायलों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। इस खबर पर यहां कई दर्जन से अधिक एएमयू छात्र भी पहुंच गए। विवाद को भीड़ हिंसा का रूप दिया जाने लगा। हालांकि जीआरपी इंस्पेक्टर के समझाने के बाद छात्र शांत हो गए। दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन

वाकया शाम करीब 4:15 बजे का है। कन्नौज के घुमाचामऊ इलाके की रहने वाली अफसाना अपने बेटे शफीक, देवर तौफीक, चचिया ससुर सहीम, चचिया सास हसरुन निशा और उनकी बेटी निशा के साथ मऊ आनंद बिहार साप्ताहिक ट्रेन से उतर रहीं थीं। पूरा परिवार कन्नौज से शफीक के लीवर में हुए इंफेक्शन पर उपचार कराने जेएन मेडिकल कालेज आया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी दौरान करीब दो दर्जन लोग आए और उनसे ट्रेन में चढ़ने-उतरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें तौफीक और सहीम के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आ गईं। महिलाओं ने चीखपुकार मचाई तो स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर जीआरपी की टीम थाने से पहुंची। हालांकि तब तक हमलावर फरार हो गए। जीआरपी की टीम घायलों को लेकर जेएन मेडिकल कालेज पहुंची। यहां सूचना पर एएमयू के छात्र भी पहुंच गए। छात्रों के आने से माहौल गर्मा गया। विवाद को भीड़ हिंसा का रूप दिया जाने लगा। हालांकि विवाद बढ़ता इससे पहले ही जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह मय फोर्स एएमयू पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को समझाते हुए मामले में उचित विधिक कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को शांत किया। घायल तौफीक की ओर से दो दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर हुयी मारपीट में घायल सहीद।

रेलवे स्टेशन पर हुयी मारपीट में घायल सहीद।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed