फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ashraf confused after seeing his own missing poster

गुमशुदगी के पोस्टर देख कर भावुक हो गया था अशरफ

Fri, 12 Mar 2021 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
ashraf confused after seeing his own missing poster
एएमयू छात्र अशरफ अली। साथ में सिविल लाइन इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार दुबे व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से 23 फरवरी को लापता हुआ छात्र अशरफ अली दिल्ली में अपनी ही गुमशुदगी के लगे पोस्टर देखकर भावुक हो गया था। इसके बाद उसने एएमयू के प्रॉक्टर कार्यालय को फोन कर खुद के दिल्ली में होने की जानकारी दी, जिसके बाद उसे सकुशल यहां लाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 23 फरवरी को एएमयू में बीए तृतीय वर्ष स्पेनिश लैंग्वेज का छात्र अशरफ अली निवासी अररिया, बिहार लापता हो गया था। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। इसी बीच उसके मोबाइल की लोकेशन 50 सेकंड के लिए दिल्ली के आनंद विहार की पाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने अपना पूरा ध्यान दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लगा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दिल्ली में उसकी गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए थे। इन्हीं पोस्टर को देखकर अशरफ भावुक हो गया। बुधवार को उसने जामा मस्जिद के पास अपने गांव के रिश्ते के भाई से संपर्क किया और सारी बात बताई। उसके बाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ऑफिस को फोन करके उसने अपने दिल्ली में होने की बात बताई। बृहस्पतिवार सुबह अलीगढ़ पुलिस और विश्वविद्यालय की टीम अशरफ को अलीगढ़ ले आई। लापता छात्र के सकुशल मिल जाने पर सभी ने राहत की सांस ली है। अशरफ के भाई अयाज अहमद ने अलीगढ़ पुलिस व विश्वविद्यालय प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी इसी तरह भटक चुका है अशरफ
छात्र अशरफ अली ने बताया कि वह लगातार मानसिक तनाव में था। एक दो बार पहले भी वह इसी तरह से शांति की तलाश में इधर-उधर भटक चुका है। अलीगढ़ से जाने के बाद उसने कहीं पर भी कोई बड़ा खर्च नहीं किया, जो पैसे निकाले थे, उससे चाय और खाने की आवश्यकता को पूरा किया। रात में कहीं भी सो जाता था।
इस तरह मानसिक उलझन में दिन और रात गुजर जाते थे। अशरफ ने बताया जब उसने अपनी ही गुमशुदगी के पोस्टर देखे और परिवार वालों के परेशान होने की जानकारी हुई तो उसका हृदय विचलित हो गया। इसके बाद ही उसने अपने संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को जानकारी दी। पूछताछ में अशरफ ने अपने साथ किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने की बात बताई है।
दो बार विधानसभा में उठा मामला
एएमयू छात्र अशरफ अली के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई थी। विश्वविद्यालय के अंदर छात्रों ने दो बार जुलूस निकाला था। छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था। इसके अलावा, प्रदेश की विधानसभा में भी यह मामला दो बार उठ चुका था। इन्हीं सब बातों को लेकर अशरफ अली के संबंध में जानकारी पता लगाने का पुलिस पर दबाव था।

एएमयू छात्रों ने पुलिस अधिकारियों का किया अभिनंदन
अशरफ के सकुशल मिल जाने के बाद बृहस्पतिवार को एएमयू छात्रों ने पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस अधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। छात्रों ने एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, क्षेत्राधिकारी तृतीय आदि पुलिस अधिकारियों का माल्यार्पण किया साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed