{"_id":"675a543331a9722f7909aa47","slug":"ashok-thakur-told-about-japanese-language-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जापानी भाषा के बारे में अशोक ठाकुर ने बताया, बताए बच्चों के पढ़ने के तरीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जापानी भाषा के बारे में अशोक ठाकुर ने बताया, बताए बच्चों के पढ़ने के तरीक
Thu, 12 Dec 2024 08:41 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 12 Dec 2024 08:41 AM IST
सार
अशोक ठाकुर विश्वभारती पब्लिक स्कूल के साथ एकेडमिक पार्टनर के रूप में अनुबंध करने जा रहे हैं। इससे स्कूल के छात्र-छात्रा जापानी भाषा के कल्चर व जापान और भारत की संभावनाओं के भागीदार के रूप में तैयार होंगे। जापानी भाषा को आरंभ करने वाला यह एकमात्र स्कूल है।
विज्ञापन
अशोका फाउंडेशन यूएसए के चेंजमेकर व यूनेस्को के टॉप 15 अवार्ड सिस्टम के फाउंडर अशोक ठाकुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
विश्व भारती पब्लिक स्कूल में अशोका फाउंडेशन यूएसए के चेंजमेकर व यूनेस्को के टॉप 15 अवार्ड सिस्टम के फाउंडर अशोक ठाकुर ने जापानी व अन्य भाषाओं के बारे में बताया। बच्चों को पढ़ने के तरीके बताए।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक ठाकुर, प्रधानाचार्या सुनीता सिंह, मनोज कुमार जादौन, संजय सिंह, जिगिशा सिंह, कृष्णाराज जादौन और रोटरी क्लब के पदाधिकारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्या ने बताया कि अशोक ठाकुर विश्वभारती पब्लिक स्कूल के साथ एकेडमिक पार्टनर के रूप में अनुबंध करने जा रहे हैं। इससे स्कूल के छात्र-छात्रा जापानी भाषा के कल्चर व जापान और भारत की संभावनाओं के भागीदार के रूप में तैयार होंगे। जापानी भाषा को आरंभ करने वाला यह एकमात्र स्कूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक ठाकुर ने छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को जापानी भाषा के बारे में तथा अन्य भाषाओं के बारे में बताते हुए समझाया कि आपके बच्चों का भविष्य कैसे उज्जवल हो सकता है। आपके बच्चे नौकर नहीं मालिक बनना सीखें। जो भी कार्य करें लगन और मेहनत के साथ एक लक्ष्य को लेकर करें।