{"_id":"61d0b5e3e632a1075c220d4f","slug":"artists-of-durga-cultural-arts-center-engrossed-their-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः दुर्गा सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः दुर्गा सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने मोहा मन
Sun, 02 Jan 2022 01:43 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुुति देते बच्चेे।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कृष्णांजलि में अयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या में दुर्गा सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने अपना जलवा दिखाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से हेमलता अनिल पाराशर व भाजपा नेता श्यौराज सिंह एवं कांग्रेस नेत्री प्रतिमा सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मनोज सक्सेना, योगी कौशल नाथ, प्रदीप बाल जीवन एवं मानव महाजन मौजूद रहे। कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य और बॉलीवुड की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।
झूला चली हिडोंला और भरी-भरी मटकी जल की पर श्रेया, मान्या, तनिष्ठा, गुनिका ने शानदार प्रस्तुति दी। मान्या के हिप-हॉप और गगन ग्रुप के देशभक्ति नृत्य ने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर किया। हरित, निश्चल और प्राची के समूह नृत्य को खूब सराहना मिली।
विज्ञापन
अंश के कथक, स्वेता और वैशाली के युगल बॉलीवुड ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में गगन डांस एकेडमी के कोरियोग्राफर गगन तिवारी को सम्मानित किया गया। आयोजन में प्राची गोस्वामी, नीतेश तिवारी, अर्चना फौजदार, शिवाशीश शर्मा, प्रवीर सक्सेना, सिराजुद्दीन शेख, किरन का सहयोग रहा। दुर्गा सांस्कृतिक कला केंद्र की संचालक पूनम सारस्वत हरि ओझा प्रणव आदि ने आभार जताया। संचालन अरुण तिवारी ने किया।