{"_id":"65f2093468203c40b20e9004","slug":"artist-dies-after-being-hit-by-loader-max-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101005-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लोडर मैक्स की चपेट में आया भजन गायक, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लोडर मैक्स की चपेट में आया भजन गायक, उपचार के दौरान हुई मौत
Thu, 14 Mar 2024 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:44 AM IST
सार
भजन गायक अपने कलाकारों के साथ मैक्स गाड़ी में डुकरिया प्याऊ पर के निकट सामान लदवा रहे थे। वाहन को पीछे मुड़वाते वक्त महताब उसके नीचे आ गए। पहिए उनके सिर पर होकर निकल गया। उन्हें दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
मृतक भजन गायक महताब सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जागरण पार्टी का सामान लोडर मैक्स में लदवाते वक्त पहिये के नीचे आकर भजन गायक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली के गांव खेडिया बहादुरगढ़ी निवासी 58 वर्षीय महताब सिंह पुत्र बोरंगी सिंह देवी जागरण पार्टी में भजन गाते हैं। वह 12 मार्च रात अपने कलाकारों के साथ मैक्स गाड़ी में डुकरिया प्याऊ पर के निकट सामान लदवा रहे थे। वाहन को पीछे मुड़वाते वक्त महताब उसके नीचे आ गए। पहिए उनके सिर पर होकर निकल गया। हादसे को देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
गंभीर हालत में परिजन उन्हें अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 13 मार्च सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। गायक की मौत की खबर सुन क्षेत्र के लोग घर पर पहुंचे रहे थे।
विज्ञापन