{"_id":"676728dbd80875fdbd048f87","slug":"arrest-a-person-involved-in-suspicious-activities-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100828-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति की हो गिरफ्तारी, एसएसपी के नाम दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति की हो गिरफ्तारी, एसएसपी के नाम दिया ज्ञापन
Sun, 22 Dec 2024 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:15 AM IST
सार
ज्ञापन में कहा गया है कि गांव नगला राज खां में यह बाहरी व्यक्ति मदरसे खोलने के लिए खुलेआम चंदा करता फिर रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जबकि इसका गांव से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
थाना गौधा में ज्ञापन देते हिन्दूवादी कार्यकर्ता
- फोटो : स्वयं
विस्तार
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को परवेंद्र राणा के नेतृत्व में गोधा कोतवाली की इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि गांव नगला राज खां में यह बाहरी व्यक्ति मदरसे खोलने के लिए खुलेआम चंदा करता फिर रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जबकि इसका गांव से कोई लेना-देना नहीं है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस व्यक्ति के बारे में जांच कर यह पता किया जाए कि वह किस संगठन के लिए काम कर रहा है। उसे गिरफ्तार किया जाए। यदि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
आरोप है कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो व फोटो लगाने पर गांव के दूसरे समुदाय के युवक जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में उल्फत चाैहान, हरेंद्र लोेधी, यतेंद्र लोधी, ठा.वैभव सिंह, राकेश शर्मा, पंकज गुप्ता, गुरमीत सिंह, शिवम लोधी, योगेश मेहर, वीपी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन