फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Army personnel dies after falling from train

Aligarh News: ट्रेन से गिरकर सैन्य कर्मी की मौत, भांजे की शादी के लिए छुट्टी लेकर आया

Tue, 07 Nov 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 07 Nov 2023 12:59 AM IST
सार

उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के पीड़ा चुंदी निवासी 42 वर्षीय उमेश चंद्र पुत्र श्रीधर प्रसाद सेना में नायक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में असम के गुवाहाटी के रनियां में उनकी तैनाती थी। वह 21 नवंबर को भांजे की शादी के लिए छुट्टी लेकर किसी ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। पैराई पुल के पास 6 नवंबर की सुबह उनका शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
Army personnel dies after falling from train
मृतक उमेश चंद्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर पैराई पुल के पास किसी ट्रेन से गिरकर सैन्य कर्मी की मौत हो गई। जेब में मिले पहचान पत्र व अन्य कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के पीड़ा चुंदी निवासी 42 वर्षीय उमेश चंद्र पुत्र श्रीधर प्रसाद सेना में नायक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में असम के गुवाहाटी के रनियां में उनकी तैनाती थी। वह 21 नवंबर को भांजे की शादी के लिए छुट्टी लेकर किसी ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। पैराई पुल के पास 6 नवंबर की सुबह उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न हो सकी। इसके बाद जेब में मिले सेना के पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज से शिनाख्त हो सकी। सूचना मिलते ही शाम को परिजन भी आ गए। वह अपने पीछे पत्नी संगीता व आठ वर्षीय बेटे को रोते-बिलखते हुए छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि किसी ट्रेन से गिरकर सैन्यकर्मी की मौत हुई हैै। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर उत्तराखंड चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed