फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Areas being marked for Juma

जुमे को लेकर चिह्नित किए जा रहे क्षेत्र

Wed, 15 Jun 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Areas being marked for Juma
जुमे की नमाज को लेकर आने वाले सप्ताह में विशेष चौकसी की तैयारी है। महानगर व जिले के इलाकों में ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए जा रहे हैं, जहां जरूरत के अनुसार फोर्स तैनात की जाए। जहां जैसी जरूरत होगी, वहां उसके अनुसार फोर्स तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले शुक्रवार को सुरक्षा इंतजाम बेहद चौकस रहे। मगर कौड़ियागंज में जुलूस निकला। इसे लेकर एडीजी जोन राजीव कृष्ण विशेष निर्देश देकर गए हैं। साथ में कहा है कि आने वाले शुक्रवार को किसी तरह की समस्या पैदा न हो, इस अनुसार तैयारी की जाए। इसी क्रम में एसएसपी के निर्देश पर शहर में एसपी सिटी व देहात में एसपी देहात स्तर से क्षेत्र चिह्नित किए जा रहे हैं। जहां जैसी जरूरत होगी, उसी अनुसार फोर्स तैनात की जाएगी। जरूरत पर पीएसी व आरएएफ भी लगाई जाएगी। एसएसपी कहते हैं कि तैयारी शांतिपूर्वक जुमे की नमाज कराने की हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed