{"_id":"6428744be2fcb6f74a087c18","slug":"applications-of-548-haj-pilgrims-approved-from-the-district-aligarh-news-c-2-ali1009-82154-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जिले से 548 हज यात्रियों के आवेदन मंजूर, 81800 रुपए करने होंगे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जिले से 548 हज यात्रियों के आवेदन मंजूर, 81800 रुपए करने होंगे जमा
Sat, 01 Apr 2023 11:43 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:43 PM IST
सार
अलीगढ़ से 548 हज यात्री जाएंगे। हज यात्री को अपना चिकित्सीय परीक्षण, फिटनेस सर्टिफिकेट किसी सरकारी चिकित्सा अधिकारी से जो हज समिति ऑफ इंडिया ने जारी किया है, उसे बनवाया जाना है।
विज्ञापन
हज के लिए यात्रियों का चयन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अलीगढ़ से 548 हज यात्रियों के आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं। पिछली बार अलीगढ़ से 273 लोगों ने हज किया था। हज-2023 के लिए यात्रियों को सात अप्रैल तक 81,800 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
जिले से अलीगढ़ से 548 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया था। सभी आवेदन स्वीकृत हो गए हैं। इस बार उत्तर प्रदेश हज समिति को 26786 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 222 बगैर महरम महिलाओं के हज आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन
खुद्दाम-ए-हज समिति के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल समद ने बताया कि हज समिति ऑफ इंडिया के सर्कुलर नंबर 7 व 8 के अनुसार अग्रिम भुगतान 81,800 रुपये हज समिति ऑफ इंडिया के खाते में बैंक संदर्भ नंबर का हवाला देकर एसबीआई या यूनियन बैंक के जरिये जमा करना होगा। हज यात्री को अपना चिकित्सीय परीक्षण, फिटनेस सर्टिफिकेट किसी सरकारी चिकित्सा अधिकारी से जो हज समिति ऑफ इंडिया ने जारी किया है, उसे बनवाया जाना है।
विज्ञापन