फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Application on fake certificate revoked

फर्जी प्रमाणपत्र पर आवेदन निरस्त

Fri, 16 Oct 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 16 Oct 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनावों के चौथे चरण में वार्ड 10 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने के लिये उसने अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र लगा डाला, यहां तक कि पता भी गलत लिखाकर रिटर्निंग अफसर की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की। लेेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील स्तरीय जांच में उसकी पोल खुल गई। इस पर कार्रवाई करते हुए उसका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इस तरह चौथे चरण के पर्चो की जांच में निरस्त होने वाले पर्चो की संख्या तीन हो गई।
विज्ञापन


पंचायत चुनावों के चौथे चरण में अतरौली, बिजौली एवं जवां ब्लाक से जिला पंचायत सदस्य पद के लिये नामांकन भरने वाले 186 प्रत्याशियों के पर्चो की जांच बुधवार को पूर्ण हो गई। जांच के दूसरे दिन गत् दिवस शेष बचे ग्यारह से तेरह तक के तीन वार्डो के पर्चो की जांच के बाद आपत्तियों पर रोके गए वार्ड दस के प्रत्याशी रामकुमार एवं प्रताप सिंह के मामलों की भी सुनवाई हुई। इसमें रामकुमार के खिलाफ दर्ज कराई गई वोटर लिस्ट में दो जगह नाम होने की आपत्ति खारिज कर दी गई तो फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाने के आरोपी प्रताप सिंह मामले में तहसीलदार कोल से रिपोर्ट मांगी गई। तहसीलदार ने आरोप को सही ठहराते हुए ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले प्रताप सिंह द्वारा धनगर के रूप में लगाया गया अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र फर्जी बताया। इसे स्वीकार करते हुए रिटर्निंग अफसर ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया। बताते चलें कि गत् दिवस पहले दिन हुई जांच में दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज किये गए थे। इस तरह चौथे चरण में निरस्त होने वाले पर्चो की संख्या तीन हो गई। रिटर्निंग अफसर एवं एडीएम सिटी अवधेश तिवारी ने स्वीकार किया कि वार्ड दस के प्रत्याशी प्रताप सिंह का आवेदन फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

 शुक्रवार आज सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिये जाएंगे। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकनों की जांच में अतरौली में पांच तो जवां में आठ पर्चे खारिज कर दिये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed