फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Apple prices decreased in Aligarh

Apple: कश्मीर में मौसम की मार, खराब मौसम के चलते फसल हुई प्रभावित, अलीगढ़ में सेब के घटे दाम

Tue, 07 Oct 2025 03:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 03:52 PM IST
सार

वर्तमान में, 15 किलो सेब की एक पेटी का दाम गिरकर लगभग 600 रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी सीजन में ये दाम 1000 से 1100 रुपये प्रति पेटी के बीच थे।

विज्ञापन
Apple prices decreased in Aligarh
सेब - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अलीगढ़ शहर की फल मंडी में इस बार सेब के थोक भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सेब की भारी आवक के कारण दामों में पिछले साल के मुकाबले 500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम पेटी तक की कमी आई है। दामों में इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह सेब उत्पादक राज्य कश्मीर में एक महीने पहले मौसम आया बदलाव है।

विज्ञापन


वर्तमान में, 15 किलो सेब की एक पेटी का दाम गिरकर लगभग 600 रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी सीजन में ये दाम 1000 से 1100 रुपये प्रति पेटी के बीच थे। इस गिरावट से जहां ग्राहकों को राहत मिली है, वहीं व्यापारी चिंतित हैं। अलीगढ़ में सेब के 20 बड़े कारोबारी हैं। प्रतिदिन 2500 से 3000 पेटी सेब की खपत फुटकर दुकानदारों के जरिए होती है।
विज्ञापन

सेब व्यापारी
कारोबारी कहते हैं

कश्मीर में इस वर्ष एक महीने पहले हुई बारिश और खराब मौसम के चलते सेव की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई। सेब अपनी सामान्य अवधि से करीब 15 दिन पहले ही पक गया। इसका असर गुणवत्ता पड़ा और वह थोड़ी खराब हुई। - योगेश वार्ष्णेय  , थोक सेव कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटकर में जो सेब 150 रुपये प्रति किलो तक बिकता था अब उसकी कीमत 50 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच है। बाजार में मांग कम है। इस समय बाजार में कश्मीर से आ रहा सेब है जिसकी पैदावार पर खराब मौसम का असर बताया जा रहा है। - राजू गुप्ता, फुटकर फल विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed