{"_id":"61afb230d7ac383c0f3a7860","slug":"appearance-of-ehsan-khan-who-contested-the-lok-sabha-elections-city-office-news-ali280008713","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः लोकसभा चुनाव लड़ चुके एहसान खां की हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः लोकसभा चुनाव लड़ चुके एहसान खां की हुई पेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदुआगंज के बहुचर्चित नौशाद-मुस्तकीम मुठभेड़ कांड के बाद उनके परिवार के समर्थन में आए उस समय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में सक्रिय एहसान खां की मंगलवार को दीवानी न्यायालय में पेशी हुई। एसीजेएम-3 के न्यायालय से जारी बी वारंट पर आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ चुके एहसान खां को गाजीपुर जेल से पुलिस अभिरक्षा में लाया गया। यहां हरदुआगंज में दर्ज दो मुकदमों में रिमांड बनवाया गया। रिमांड वारंट बनाते हुए 14 दिन की न्यायालय ने तारीख नियत कर दी। फिर एहसान को वापस गाजीपुर ले जाया गया।
वाकये के अनुसार हरदुआगंज सफेदपुरा के पास दंपती की हत्या और आश्रम में लूट मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को जेल भेजा था, जबकि छैमार गैंग से जुड़े अतरौली के नौशाद व मुस्तकीम नाम के बदमाशों को हरदुआगंज में ही मुठभेड़ में मार गिराया था। इस गैंग से जिले के पालीमुकीमपुर, अतरौली की लूट व हत्या की घटनाएं भी खुली थीं। इस मामले में जब पुलिस के खिलाफ विरोध के स्वर उठे तो उस समय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में सक्रिय आजमगढ़ से कांग्रेस से लोक सभा चुनाव लड़ चुके एहसान खां, सेवानिवृत्त डीआईजी वजीह अहमद, नौशाद-मुस्तकीम के परिवार से मिलने आए थे। इस दौरान वे सफेदपुरा के उस दंपती के परिवार से भी मिले थे, जिनकी बदमाशों ने हत्या की थी। इन दोनों ने इसे फर्जी मुठभेड़ करार देते हुए मृतक परिवारों को 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया था।
इस मामले में मूल रूप से आजमगढ़ के सराय मीर के एहसान खां के खिलाफ हरदुआगंज में दो मुकदमे 28 नवंबर को दर्ज कराए गए। जिनमें एक दंपती परिवार के गिर्राज सिंह व दूसरा ललित कुमार ने कराया था। दोनों मुकदमों में आरोप है कि उन्हें दंपती की हत्या की पैरोकारी से पीछे हटने, 25 लाख रुपये का लालच देने व बात न मानने पर धमकी दी गई। इस मामले में तभी से एहसान खां वांछित चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से एहसान गाजीपुर जेल में निरुद्ध हैं। अधिवक्ता इरफान गाजी के अनुसार इस पर दोनों मुकदमों के विवेचक ने एसीजेएम-3 के न्यायालय से एहसान को बी वारंट पर तलब कराया। मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में एहसान खां को लाया गया, जहां दोनों मुकदमों में उन पर रिमांड वारंट तामील कराए गए। न्यायालय ने अभिरक्षा में लेकर 14 दिन की तारीख नियत कर दी। इसके बाद वापस गाजीपुर पुलिस एहसान को अपने साथ ले गई। यह जानकारी देते हुए यहां एहसान खां के अधिवक्ता इरफान खाजी ने बताया कि अब दोनों मुकदमों में एहसान खां की जमानत कराने की प्रक्रिया कराई जाएगी।