फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aparajita

अपराजिता : खुद को कमजोर न समझें... शोहदों पर करें पलटवार

Wed, 15 Dec 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aparajita
प्रशिक्षक असरार अहमद द्वारा सिखाये गये टिप्स का अभ्यास करतीं छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
खुद को कमजोर न समझें, अपने पर विश्वास बनाए रखें। इस मूल मंत्र की बदौलत मुश्किल वक्त का भी डटकर सामना कर सकती हैं। राह चलते अभद्र टिप्पणी और छेड़खानी करने वाले शोहदों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं। साथ ही मार्शल आर्ट के गुर सीखकर अपने आत्मविश्वास को और बढ़ा सकती हैं। बालिकाओं और युवतियों को निडर बनाने के उद्देश्य से अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तालानगरी में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें उनको आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी के को-आर्डिनेटर व ताइक्वांडो प्रशिक्षक असरार अहमद (4-डैन) ने छात्राओं को बताया कि वह कैसे और किस तकनीक के सहारे शरारती तत्वों से निपट सकती हैं। उन्होंने अपने प्रशिक्षु मोहम्मद माजिद के साथ डेमो देकर तकनीक सिखाई। साथ ही, आंखों पर वार, कमर के नीचे कमजोर अंग पर पैर से प्रहार करके बताया। प्रशिक्षक असरार अहमद ने कलम, पिन, बालों की चिमटी से स्वयं की रक्षा करने के तरीके भी बताए। इस अवसर स्कूल की प्रधानाचार्या आरती मित्तल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

- अमर उजाला अपराजिता के तहत होने वाला आयोजन प्रशंसनीय है। इससे छात्राओं को बहुत-कुछ सीखने को मिला। - शालिनी, वशिष्ठ शिक्षिका
- मुझे यह जानकार खुशी हुई कि समाचार देने के साथ-साथ अमर उजाला का सामाजिक सरोकारों से भी उसका रिश्ता है। - सुरक्षा सिंह, शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed