फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aparajita Amar Ujala Aligarh

अपराजिताः सिग्नेचर होम्स की महिलाओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Mon, 02 Dec 2019 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Aparajita Amar Ujala Aligarh
महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देते कोच असरार अहमद। - फोटो : CITY OFFICE
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत रविवार को अतरौली अड्डा स्थित सिग्नेचर होम्स अपार्टमेंट में महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ताइक्वांडो कोच असरार अहमद, मो. अहमद और कौसेन खान ने तकनीकी टिप्स देकर महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से आत्मरक्षा करना सिखाया।
विज्ञापन

यहां बताया गया कि वर्तमान में महिलाएं, युवतियां तथा बच्चे कैसे आपातकालीन स्थिति में स्वयं की रक्षा कर सकेंगी। अपने शरीर के मजबूत अंगों की सहायता से हमलावर को कमजोर अंगों पर वार कर ढेर कर सकती हैं। इसके साथ ही महिलाओं को बताया गया कि कैसे बाजार, गली, मोहल्ले में सतर्क रहें। आत्मविश्वास और सजग रहते हुए ही चेन स्नेचिंग, मोबाइल छीनने, पर्स छीनने की घटनाओं से बच सकती हैं। इस मौके पर गुंजन गुप्ता, सोनल, अंशुल गुप्ता, दीपक अग्रवाल, विनय तिवारी, मयंक जैन, डॉ. हीरालाल गुप्ता, अभिषेक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनोरंजन के लिए कृष्णा गुप्ता व मीरा अग्रवाल की जोड़ी है फेमस
गाना गाने के साथ-साथ कृष्णा गुप्ता अपार्टमेंट की महिलाओं का मनोरंजन करती रहती हैं। इतना ही नहीं बच्चों से भी इनका खासा लगाव है। यही वजह है कि कृष्णा गुप्ता को हर कार्यक्रम में बुलाने पर सभी का जोर रहता है। इसके साथ ही मीरा अग्रवाल की आवाज भी बहुत अच्छी है। किसी भी कार्यक्रम में जब तक वह गाना नहीं गा देतीं। तब तक सभी को खासा इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं सुविधाएं
सिग्नेचर होम्स आवासीय वेलफेयर सोसाइटी द्वारा यह अपार्टमेंट 2014 में बनना प्रारंभ हुआ। यहां वर्ष 2016 में लोगों को पजेशन दिया गया। यहां 32 फ्लैट हैं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, फायर सिस्टम, क्लब हाउस, वेटिंग लॉज, गार्ड, माली, स्वीपर की सुविधा है।
टैरिस गार्डन है आकर्षण का केंद्र
सिग्नेचर होम्स में बना शहर का पहला टैरिस गार्डन आकर्षण का केंद्र है। बाकायदा अपार्टमेंट की छत पर मिट्टी की लेयर डालकर घास उगाई गई है। इस घास के संरक्षण के लिए माली विभिन्न प्रयास करता रहता है। छत पर आकर लगता है कि जैसे किसी पार्क में आ गए हों। यही वजह है कि सभी मिलकर यहां सुबह व्यायाम करते हैं।

एक साथ करते हैं आयोजन
होली, दीपावली, 15 अगस्त, 26 जनवरी, लोहड़ी, नवरात्र, जन्माष्टमी पर यहां सभी मिलकर एक साथ सामूहिक आयोजन करते हैं। यहां के लोगों ने बताया कि इससे आपसी प्रेमभाव उत्पन्न होता है।
यह बोली महिलाएं
- अपराजिता के तहत काफी अच्छा कार्यक्रम रहा। बच्चों के लिए यह प्रशिक्षण काफी कारगर सिद्ध होगा। - सोनाली अग्रवाल
- ऐसे कार्यक्रम महिलाओं तथा युवतियों के बीच होते रहने चाहिए। इससे आत्मरक्षा के गुर दिमाग में रहेंगे। - मिनी दीक्षित
- महिलाओं को ऐसे प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना चाहिए। क्योंकि समाज में सुरक्षित रहना भी जरूरी है। - नीतू तिवारी
- ऐसे कार्यक्रम ग्राउंड लेवल पर आयोजित होने चाहिए। क्योंकि आज युवतियों को आत्मरक्षा करने की जरूरत है। - इशिका अग्रवाल
अलका अग्रवाल बनीं म्यूजिकल चेयर गेम की विजेता
कार्यक्रम के बाद यहां म्यूजिकल चेयर गेम आयोजित कराया गया। जिसमें अलका अग्रवाल प्रथम, राखी अग्रवाल द्वितीय व कृष्णा गुप्ता तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed