फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   any one can take ration from anywhere

मोबाइल एप बताएगा कोटेदार का पता, गैर प्रांतीय भी ले सकेंगे राशन

Thu, 11 Mar 2021 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
any one can take ration from anywhere
जिले के स्थायी व अस्थाई लोगों को अब राशन कोटेदार की दुकान को तलाशने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सभी कोटेदारों को वन नेशन वन राशन कार्ड एप पर ऑनलाइन कर दिया गया है। एप में राशन कार्ड का नंबर डालते ही वह लोकेशन ट्रेस करते हुए नजदीकी कोटेदार का पता दर्शाने के साथ ही जीपीएस की मदद से वहां पहुंचने का रास्ता भी बताएगा। यह एप उन लोगों के लिए बेहद सहूलियत भरा है, जो गैर जिले या गैर प्रांत से आकर अलीगढ़ में अस्थाई तौर पर रह रहे हैं। अभी तक ऐसे लोग वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ कोटेदार के विषय में मालूम न होने के चलते नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि जिले में 1351 राशन कोटेदार हैं। सभी कोटेदारों को वन नेशन वन राशन कार्ड एप पर ऑनलाइन कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू कर दी है। ऐसे में सिर्फ असम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़ को छोड़कर (ये राज्य अभी योजना से जुड़े नहीं हैं) अन्य राज्यों के लोग कहीं से भी राशन ले सकते हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ में भी में गैर जिलों और प्रांतों के लोग रहते हैं। उनके राशन कार्ड भी हैं। मगर, कोटेदार के विषय में जानकारी न होने के चलते वह राशन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। अब सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड एप जारी किया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद उसकी होम स्क्रीन पर कई सुविधाओं संबंधी कॉलम दिए हैं। इनमें से पास की राशन दुकान का विकल्प चुनें और उसमें अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करें। एप तत्काल नजदीकी कोटे की दुकान का पता और रास्ता दर्शा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप में हैं कई विकल्प
डीएसओ के मुताबिक राशन की दुकान का पता तलाशने के साथ ही एप में रजिस्ट्रेशन, पात्रता जांच, कब और कितनी बार राशन खरीदा, आधार कार्ड लिंक है या नहीं की जानकारी प्राप्त करने का विकल्प दिया गया है। इसके साथ ही इस एप के माध्यम से वितरण संबंधी कोई सुझाव भी सरकार को सीधे भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed