{"_id":"614eb52ced0a8f653d09ce19","slug":"anti-social-elements-damaged-idols-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अलीगढ़ में असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त, लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अलीगढ़ में असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त, लोगों में गुस्सा
Sat, 25 Sep 2021 11:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:05 AM IST
सार
अलीगढ़ में असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को जिले में दो जगह यह घटना हुई। जिसके बाद लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में देर रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस जानकारी सुबह उस समय लगी जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे। सूचना मिलते ही लोगों में रोष फैल गया।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क क्षेत्र इलाके में दुबे का पड़ाव चौराहे स्थित शिव मंदिर की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने श्रद्धालु पहुंचे तो इस घटना की जानकारी हुई।
महानगर में लगातार मंदिरों की मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने की घटना से लोगों में आक्रोश है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इसी तरह क़्वारसी के अनुपशहर रोड पर एक मंदिर में भी मूर्तियां खंडित की गई हैं। वहां भी पुलिस पहुंच गई है।