{"_id":"644ebf906af7e4ec31046c25","slug":"another-passenger-sitting-on-seat-woman-complained-to-the-railway-control-room-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीट पर बैठा था दूसरा यात्री, महिला ने की रेलेवे कंट्रोल रूम को शिकायत, अलीगढ़ में रुकी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीट पर बैठा था दूसरा यात्री, महिला ने की रेलेवे कंट्रोल रूम को शिकायत, अलीगढ़ में रुकी रही ट्रेन
Mon, 01 May 2023 12:51 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 May 2023 12:51 AM IST
सार
आनंद विहार से कानपुर की ओर जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस- 7 में सवार शिवानी नामक युवती ने अपनी सीट पर दूसरे यात्रियों के बैठे होने एवं परेशानी होने को लेकर रेलवे कंट्रोल रूम को शिकायत की थी।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार एक महिला यात्री की सीट पर दूसरे यात्री के बैठ जाने की शिकायत पर नॉन स्टॉप ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया। वहां महिला यात्री की शिकायत का समाधान करा दिया गया।
विज्ञापन
आनंद विहार से कानपुर की ओर जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस- 7 में सवार शिवानी नामक युवती ने अपनी सीट पर दूसरे यात्रियों के बैठे होने एवं परेशानी होने को लेकर रेलवे कंट्रोल रूम को शिकायत की थी।
विज्ञापन
इस दौरान आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने आवंटित सीट पर बैठे दूसरे यात्रियों को हटवाने के साथ शिवानी को सीट पर बिठा दिया। ट्रेन करीब 23 मिनट तक अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। समस्या समाधान के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन