{"_id":"630a6e0613b8e811544e7ab0","slug":"another-case-against-five-including-former-gimp-president-tejveer-guddu-aligarh-news-ali2990618101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिंप अध्यक्ष तेजवीर गुड्डू समेत पांच पर एक और मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिंप अध्यक्ष तेजवीर गुड्डू समेत पांच पर एक और मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के तालसपुर क्षेत्र की एक जमीन पर बिना कुराबंदी/बंटवारे के कूट रचित दस्तावेजों के जरिये अवैध कब्जा मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू आदि पर एक और मुकदमा हुआ है। यह मुकदमा बन्नादेवी में दर्ज कराया गया है, जिसमें गुड्डू सहित पांच आरोपी हैं।
यह मुकदमा शिवनगर तालसपुर के विजय बहादुर सिंह की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें जापान हाउस निवासी तेजवीर सिंह गुड्डू, पीएसी निवासी रवि सिरोही, मैदानगढ़ी नई दिल्ली के नीरज सिंह, बैंक कालोनी के जगदीश प्रसाद सिंह व मदैमा मांट मथुरा के रामबाबू को नामजद किया है।
मुकदमे में आरोप है कि उसकी पैतृक भूमि में वह तीन भाई हिस्सेदार हैं। जिसमें अभी कुराबंदी/बंटवारा नहीं हुआ। उसके दो भाइयों ने अपने हिस्से में से कपिल अग्रवाल को बैनामा किया। उसमें से दलवीर सिंह को प्लाट बेचा गया। जिसमें नामजद लोग कूट रचित दस्तावेज के जरिये उसके हिस्से में जबरन कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हैं। इंस्पेक्टर रामकुंवर सिंह ने मुकदमा दर्ज होने व जांच किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर बने सिपाही पर मुकदमा दर्ज
बन्नादेवी थाने में बीआरएस लेकर प्रापर्टी डीलर बने सिपाही व उसके बेटे पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा कल्याण नगर के अरविंद कुमार की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें साईं विहार के बालकिशन व उनके बेटे शुभम आदि 5-6 अज्ञात को आरोपी बनाया है। जिसमें आरोप है कि अरविंद ने एक मकान 11 मार्च 2014 को भाई जी नगर में खरीदा था, जिसमें पिछले दिनों मरम्मत कार्य कराया गया।
वह मकान पर देखने गया तो वहां नामजद कब्ज किए हुए थे और पीड़ित को वहां से धमकाते हुए भगा दिया। यह मुकदमा पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर दर्ज किया है। यह भी बताया है कि आरोपी राजनीतिक सरपरस्ती में धमकाता फिरता है।