{"_id":"6564ceae5974b691ac082708","slug":"another-arrested-in-shopkeeper-murder-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुकानदार की हत्या में एक और गिरफ्तार, तीनों आरोपी भेजे जेल, विधायकों के आवास के पास हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुकानदार की हत्या में एक और गिरफ्तार, तीनों आरोपी भेजे जेल, विधायकों के आवास के पास हुई थी घटना
Mon, 27 Nov 2023 10:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:45 PM IST
सार
अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी 62 वर्षीय अशोक गुप्ता कन्फेक्शनरी की दुकान करते थे। 25 नवंबर देर शाम दो बाइक सवार युवकों ने उनकी दुकान में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के विरोध में 26 नवंबर सुबह लोगों ने जाम लगाते हुए हंगामा किया था। दोपहर तक हत्या में शामिल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए थे।
विज्ञापन
एक और गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के विधायकों के आवास वाली सुरेंद्र नगर कालोनी में 25 नवंबर देर शाम दुकानदार की हत्या में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी भी 27 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे पूछताछ के आधार पर पांचवें मुख्य आरोपी की तलाश के प्रयास जारी हैं। एक टीम हाथरस में भी डेरा डाले हुए है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सुरेंद्र नगर इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी 62 वर्षीय अशोक गुप्ता कन्फेक्शनरी की दुकान करते थे। 25 नवंबर देर शाम दो बाइक सवार युवकों ने उनकी दुकान में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के विरोध में 26 नवंबर सुबह लोगों ने जाम लगाते हुए हंगामा किया था। दोपहर तक हत्या में शामिल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए थे।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों मूल निवासी हबीबपुर छर्रा हाल निवासी विकास लोक कालोनी धनीपुर गांधीपार्क निवासी लखन पाठक (18) व इसी इलाके के ऐश्वर्य उर्फ शौर्य चौहान (18) और सुरेंद्र नगर के ही सूरज सैनी को सोमवार को जेल भेज दिया। इधर, सोमवार को इस मामले में चौथे आरोपी मुकुंद नगर गांधीपार्क के सिद्धार्थ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अभी पांचवां आरोपी मुगलगढ़ी सिकंदराराऊ हाथरस का आयुष ठाकुर (19) फरार है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार सिद्धार्थ सहित चार गिरफ्तारी इस मामले में हो गई हैं। अभी आयुष को लेकर टीमें लगातार प्रयासरत हैं। हाथरस में भी एक टीम डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
ये हुआ था खुलासा
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि मुख्य आरोपी आयुष अपनी बुलट से व सिद्धार्थ अपनी अलग बाइक से सुरेंद्रनगर से होकर जा रहे थे । तभी अशोक गुप्ता की दुकान के सामने पहुंचने पर वहां पर खड़े मृतक के भतीजे ने आयुष को तेज हॉर्न व तेज बाइक चलाने पर टोक दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। उस समय तो दोनों वहां से चले गए। मगर, बाद में वे अपने दोस्त लखन व ऐश्वर्य उर्फ शौर्य को भी बुलाकर वहां पहुंचे। पहले भतीजे भवतोष को तलाशा गया। जो नहीं मिला। इसके बाद मुख्य आरोपी आयुष ने जवाब न मिलने पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे अशोक की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गए।