फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Another accused arrested for beating Dhaba operator in AMU

Aligarh: एएमयू में ढाबा संचालक की पिटाई में एक और आरोपी गिरफ्तार, इंस्पेक्टर क्वार्सी निलंबित

Sun, 30 Jul 2023 04:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Jul 2023 04:10 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिनमें सात-आठ युवक एक कमरे में मौजूद हैं। जिसमें एक युवक दूसरे युवक को बैल्टों से बेरहमी से पीट रहा है। माफी मांगने के नाम पर जूतों पर नाक रंगड़वा रहा है। वायरल वीडियो की जांच में पाया कि यह एएमयू के सुलेमान हॉल का है। पीटने वाला युवक जमालपुर गोलमार्केट निवासी एटा में तैनात हैड कांस्टेबल वकील खां का बेटा फरहान उर्फ राहुल है, जबकि जिसे पीटा जा रहा है। वह महेशपुर क्वार्सी का आकाश है।

विज्ञापन
Another accused arrested for beating Dhaba operator in AMU
वायरल वीडियो में, पीटता हुआ युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ढाबा संचालक को अगवा कर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुलेमान हॉल में लाकर पीटने और नाक तक रंगड़वाने की घटना में इंस्पेक्टर क्वार्सी प्रवेश राणा को निलंबित कर दिया गया है। साथ में इस मामले में एक और आरोपी सलमान मोमोज उर्फ आबिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, इस मामले में छात्र नेता फरहान जुबैरी सहित अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिनमें सात-आठ युवक एक कमरे में मौजूद हैं। जिसमें एक युवक दूसरे युवक को बैल्टों से बेरहमी से पीट रहा है। माफी मांगने के नाम पर जूतों पर नाक रंगड़वा रहा है। वायरल वीडियो की जांच में पाया कि यह एएमयू के सुलेमान हॉल का है। पीटने वाला युवक जमालपुर गोलमार्केट निवासी एटा में तैनात हैड कांस्टेबल वकील खां का बेटा फरहान उर्फ राहुल है, जबकि जिसे पीटा जा रहा है। वह महेशपुर क्वार्सी का आकाश है। उसका महेशपुर मोड़ पर ढाबा है। 
विज्ञापन


घटना २२ जून की सामने आई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आकाश के भार्ई विकास की तहरीर पर मुख्य आरोपी फरहान, सलमान मोमोज, फैजान इलाहबादी व उनके अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी शुक्रवार को जेल भेज दिए गए। वहीं अब चौथे आरोपी सलमान मोमोज उर्फ आबिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, इस मामले में २२ जून की घटना में पुलिस को सूचना मिलने के बावजूद दो समुदायों से जुड़ा मसला होने पर अधिकारियों के संज्ञान में न लाने, आरोपी पक्ष को सिर्फ शांति भंग में पाबंद किए जाने, पीडि़त का मोबाइल वापस कराकर मौखिक समझौता करा दिए जाने के आरोपों पर एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच सौंपी थी। एसपी सिटी स्तर से जांच कर शनिवार को एसएसपी को रिपोर्ट दी गई। जिस रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर क्वार्सी प्रवेश राणा की लापरवाही पाई गई। जिसमें सबसे बड़ा आरोप अधिकारियों को दो समुदायों का झगड़ा न बताना बड़ी बात है और झगड़ा हुआ, जिसकी तहरीर मिलने पर भी कार्रवाई करने के बजाय मोबाइल वापस कराना गंभीर माना गया है। 

वह भी झगड़ा अय्याशी से जुड़े ओयो होटल के विवाद का था। इसके विपरीत हर बैठक में यह आदेश दिया जाता है कि दो समुदायों के किसी भी विवाद में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया जाए। मगर ऐसा नहीं किया गया। अगर उस समय गंभीरता से लिया गया होता तो शायद आज ये नौबत न आती। आज शहर में ये माहौल न बनता। इन्हीं आरोपों के क्रम में प्रवेश राणा को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर अतरौली के इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार को क्वार्सी में तैनाती दी गई है, जबकि जिले में नए आए रणजीत सिंह को अतरौली का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं फरार रिसर्च स्कॉल फरहान जुबैरी सहित अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

पुलिस ने खंगालेगी सीसीटीवी, एएमयू पर उठ रहे सवाल

आरोपियों की तलाश और घटना का सच जानने के क्रम में पुलिस ने एएमयू के बीस से अधिक ऐसे सीसीटीवी चिह्नित किए हैं, जिनका रिकार्ड खंगलाना है। इस संबंध में तय किया गया है कि घटना के दिन आने से लेकर हॉस्टल में घुसने और वापस जाने तक के एक एक सीसीटीवी को देखा जाएगा। इस संबंध में एएमयू से हर सीसीटीवी का रिकाड पूछा गया है। हालांकि अभी तक एएमयू द्वारा इस मामले में कोई कदम न उठाए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का सिर्फ यही कहना है कि प्रोवोस्ट स्तर से दिखवाया जा रहा है कि कौन आरोपी हैं। 

उसके निलंबन के साथ निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। बल्कि वीडियो में कैद एएमयू छात्र नेता या अन्य को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इधर, माना जा रहा है कि अब पुलिस इस मामले में सख्ती के मूड में है और एएमयू की सुरक्षा के पहलू पर भी आरोपियों पर सख्ती दिखाने की तैयारी है। इसे लेकर एएमयू से जुड़े पुराने अपराधियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। वहीं एएमयू पर आईएसआईएस आतंकी बने फैजान पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदार इंस्पेक्टर क्वार्सी को निलंबित कर दिया गया है। बाकी एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है और अन्य सभी पहलुओं पर जांच जारी है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी


आखिर कौन है बुलंदशहर के पहासू का अपराधी जैद 
इस घटना में बुलंदशहर के पहासू के एक संगीन अपराध से जुड़े आरोपी जैद का नाम सुर्खियों में है। चर्चा है कि उसका भी चेहरा कुछ देर को वायरल वीडियो दिखा गया है। हालांकि इसकी अभी सही और अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है। मगर जिस जैद का नाम चर्चओं में है, उस जैद के विषय में जो जानकारी मिली है, वह पहासू में एक दूसरे समुदाय की युवती के अपहरण, दुष्कर्म और धर्मांतरण तक का आरोपी रहा है। जिसकी बाद अमृतसर से गिरफ्तारी हुई थी। इसका नाम अमृतसर से ही पकड़े गए एक देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े अपराधी से जुड़ा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed