फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Announcement of zero-tolerance policy against anti-social elements

Aligarh News: असामाजिक तत्वों के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति का एलान

Sat, 09 Dec 2023 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Announcement of zero-tolerance policy against anti-social elements
एएमयू के मौलाना आजाद लाइब्रेरी के पास बुधवार को दो बाहरी गुटों के बीच फायरिंग के बाद इंतजामिया सख्त होती जा रही है, लेकिन यह सख्ती कब तक कायम रहेगी, यह बड़ा सवाल है। बहरहाल, कुलपति मोहम्मद गुलरेज ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति का एलान कर दिया है। हॉस्टल में बाहरी छात्रों और अन्य लोगों की तलाशी का सिलसिला जारी है। हॉस्टलों में गैर विद्यार्थी के नहीं रहने का देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन




एएमयू में रात में भी हॉस्टलों की चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार शाम कुलपति ने सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने और छात्रों की चिंताओं को दूर करने के लिए बैठक बुलाई। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के भीतर उपद्रव पैदा करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ एएमयू की शून्य-सहिष्णुता नीति की घोषणा की।
विज्ञापन




कुलपति ने प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम, कुलसचिव मोहम्मद इमरान और सभी हालों के प्रोवोस्टों को निर्देश दिया कि केवल वैध छात्रों को ही विश्वविद्यालय के छात्रावासों और डाइनिंग हाल की भोजन सुविधाओं तक पहुंच की अनुमति दी जानी चाहिए। किसी भी गैर-छात्र को विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलसचिव ने कहा कि परिसर में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए लाइब्रेरी और सेंट्रल कैंटीन के आसपास नियमित दौरे किए जा रहे हैं। प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि प्रॉक्टर कार्यालय बाहरी अथवा आपराधिक तत्वों से किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए यदि आवश्यक हुआ तो पुलिस से सहायता लेने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed