फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University Hanuman Chalisa Recitation Announced at Bab-e-Syed Gate Heavy Police Deployment

AMU News: यूनिवर्सिटी में हनुमान चालीसा पाठ का एलान, डीयू छात्र संघ अध्यक्ष रौनक खत्री को रोका, गौरव नजरबंद

Tue, 19 Aug 2025 01:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 01:38 PM IST
सार

Aligarh News: एएमयू में फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव आदि को लेकर भूख हड़ताल और प्रदर्शन के खत्म होने के बाद अब हिंदू संगठनों ने एएमयू के बाब-ए-सैयद गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
Aligarh Muslim University Hanuman Chalisa Recitation Announced at Bab-e-Syed Gate Heavy Police Deployment
एएमयू में तैनात सुरक्षा बल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में हनुमान चालीसा के पाठ करने का हिंदू संगठनों ने एलान किया है। घोषणा करने वाले हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसोदिया को गाजियाबाद नगर कोतवाली ने नजरबंद कर लिया है। डीयू के छात्र संघ अध्यक्ष रौनक खत्री को टप्पल में रोक कर वापस कर दिया गया। एलान को देखते हुए एएमयू सर्कल पर फोर्स तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन


हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा करने वाले गौरव को गाजियाबाद में किया नजरबंद
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ करने के ऐलान के बाद 19 अगस्त को एएमयू सर्किल पुलिस छावनी बन गया। घोषणा करने वाले हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसोदिया को गाजियाबाद नगर कोतवाली पुलिस ने नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद से एएमयू में हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए आ रहे हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसोदिया को मंगलवार को उनके गाजियाबाद स्थित आवास पर नजरबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गौरव सिसोदिया ने घोषणा की थी कि वह एएमयू में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, जिसके बाद अलीगढ़ पुलिस मंगलवार की सुबह से ही पूरी तरह अलर्ट पर थी। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल क्षेत्र में और जीटी रोड पर गभाना टोल के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। दोपहर तक पुलिस गौरव सिसोदिया के आने का इंतजार करती रही, लेकिन बाद में यह सूचना मिली कि उन्हें गाजियाबाद में ही उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया है।

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संयोजक पिंकी चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गौरव सिसोदिया को उनके घर से निकलने नहीं दिया गया और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है, जिसकी वजह से वह अलीगढ़ नहीं पहुंच पाए।

एएमयू आ रहे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष रौनक खत्री को रोका और वापस भेजा

अलीगढ़ आ रहे डीयू के छात्र संघ अध्यक्ष रौनक खत्री को पुलिस ने टप्पल में रोक दिया। इस दाैरान उनकी पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक हुई। एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रौनक खत्री को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है। बातचीत कर उन्हें वापस भेज दिया गया है। छात्र नेता को समझाया गया है कि एएमयू में चल रहा धरना समाप्त हो चुका है। माहौल पूरी तरह से शांत हो गया है। ऐसे में छात्र नेता के अलीगढ़ आने से माहौल खराब हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed