{"_id":"68090a1a09557b956b068507","slug":"annapurna-bharti-padyatra-from-aligarh-to-pm-residence-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: अलीगढ़ से पीएम आवास तक अन्नपूर्णा भारती करेंगी पदयात्रा, मांगेंगी हिंदुओं की सुरक्षा की भीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: अलीगढ़ से पीएम आवास तक अन्नपूर्णा भारती करेंगी पदयात्रा, मांगेंगी हिंदुओं की सुरक्षा की भीख
Wed, 23 Apr 2025 09:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 23 Apr 2025 09:11 PM IST
सार
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती अलीगढ़ से पीएम आवास दिल्ली तक पैदल यात्रा करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी से हिंदुओं की सुरक्षा की भीख मांगने के लिए 24 अप्रैल को निकलेंगी।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा भारती
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती पुरी महाराज ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई निर्मम हत्या व पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंसा पर आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती पुरी महाराज ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री मोदी से हिंदुओं की सुरक्षा की भीख मांगने के लिए 24 अप्रैल सुबह आठ बजे मां बगलामुखी मंदिर बी. दास कंपाउंड, नौरंगाबाद से पदयात्रा करेंगीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम की इस वीभत्स घटना के बाद से उनकी सहनशीलता खत्म हो गई है। कहा कि जिस उद्देश्य के लिए उन्होंने भगवा वस्त्र धारण किया था उससे वे कतई नहीं भटक सकती हैं। चाहें उन्हें मृत्युदंड दे दिया जाए।
विज्ञापन