{"_id":"68a8689a37b129dfcd058c41","slug":"ankit-wrestler-won-wrestling-worth-one-lakh-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अंकित पहलवान ने जीती एक लाख की कुश्ती, दंगल में कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अंकित पहलवान ने जीती एक लाख की कुश्ती, दंगल में कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दम
Fri, 22 Aug 2025 06:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:25 PM IST
सार
स्वर्गीय जयपाल सिंह चौहान की स्मृति में कुश्ती दंगल हुआ। इसमें एक लाख की कुश्ती अंकित और सुमित पहलवान के बीच हुई। 20 मिनट तक चली इस कुश्ती में अंकित पहलवान ने बाजी मार ली।
विज्ञापन
कुश्ती में जोर आजमाइश करते पहलवान
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में अखाड़ा कुश्ती प्रोत्साहन संघ के बैनर तले 21 अगस्त को नौरंगाबाद पुल के नीचे मोटे लाला की बगीची स्थित अखाड़ा शांतिकुंज पर स्वर्गीय जयपाल सिंह चौहान की स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें एक लाख की कुश्ती अंकित और सुमित पहलवान के बीच हुई। 20 मिनट तक चली इस कुश्ती में अंकित पहलवान ने बाजी मार ली।
विज्ञापन
दंगल में दिल्ली, गुरुग्राम, आगरा, हाथरस और अलीगढ़ सहित कई जिलों के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। शुभारंभ आयोजक अरुण चौहान एवं एफएसएसएआई अधिकारी दीनानाथ यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संघ के सचिव ऋषि पहलवान ने बताया कि अंतिम कुश्ती के लिए भारत केसरी सुमित पहलवान (गुरु हनुमान अखाड़ा, दिल्ली) और भारत केसरी अंकित पहलवान (आगरा) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दंगल में दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक करीब 140 कुश्तियां कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली कुश्ती 500 से शुरू होकर अंतिम कुश्ती एक लाख की रही। विशेष पल अखाड़े के खलीफा गंगे पहलवान ने सभी उस्तादों और खलीफाओं का पटका व शाल पहनाकर सम्मान किया। शांतिकुंज अखाड़ा के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबले जीते। गौरव पहलवान (गुरुग्राम) को शांतिकुंज के पहलवान गौरव ने हराया।
सुंदर पहलवान ने सचिन पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। एकता पहलवान (महिला पहलवान, फरीदाबाद) ने शानदार प्रदर्शन किया। भूरा पहलवान (हाथरस) और अर्जुन पहलवान (शांतिकुंज) ने जीत हासिल की। दंगल में शहर के विकास वार्ष्णेय, मोनू पहलवान, किशन कैटर्स, गोपाल बाबू ठेकेदार, धर्मपाल आदि मौजूद थे।