फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ankit Became topper of IIT in Aligarh District

आईआईटी एडवांस्डः जिले में टॉप रैंक पर चंडौस के अंकित

Mon, 12 Jun 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 12 Jun 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
Ankit Became topper of IIT in Aligarh District
District Topper Ankit - फोटो : amar ujala
अलीगढ़। देश के प्रतिष्ठित आईआईटी में प्रवेश दिलाने वाली परीक्षा जेईई एडवांस का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 253 अंक हासिल कर नारायणा के अंकित कुमार जिले में टॉप रैंक पर है, उनकी 1491वीं रैंक है। अंकित मूलरूप से चंडौस के गांव डेटा खुर्द के निवासी है।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद महानगर के कोचिंग संस्थानों में खुशी का माहौल है। ऑर्गेनॉन क्लासेज के रजत चौधरी 2615वें रैंक एवं नारायणा के अभय प्रताप सिंह 2991वीं रैंक पर है। एएमयू में प्रथम रैंक हासिल करने वाले जतिन वार्ष्णेय इसमें 4127वें रैंक पर है। विशेषज्ञों की माने तो इस बार कट ऑफ काफी हाई गई है। पिछले वर्ष 52 प्रतिशत अंक हासिल कर (192 अंक) महानगर के शौर्य जैन 746वें रैंक पर थे।
विज्ञापन


वहीं, इस बार 69.13 प्रतिशत अंक हासिल कर (253) अंकित कुमार 1491वीं  रैंक पर है। अच्छी रैंक हासिल करने वाले छात्रों के अंकों पर नजर दौड़ाने पर गणित की तुलना में रसायन एवं भौतिकी में अंक कम हैं। जानकार लोगों का कहना है कि इस बार रसायन के पेपर ज्यादा टफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों के अंक
अंकित कुमार = गणित 95, भौतिकी 88 एवं रसायन 70
रजत चौधरी = गणित 106, भौतिकी 71 एवं रसायन 58
अभय प्रताप सिंह = गणित 83, भौतिकी 72 एवं रसायन 76

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed