फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anjana Singh Sengar received Firak Gorakhpuri Award

अंजना सिंह सेंगर को फिराक गोरखपुरी सम्मान मिला

Sat, 10 Apr 2021 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Anjana Singh Sengar received Firak Gorakhpuri Award
अंजना सिंह सेंगर। - फोटो : CITY OFFICE
जिलाधिकारी अलीगढ़ चंद्रभूषण सिंह की पत्नी व कवयित्री डा. अंजना सिंह सेंगर के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। हिंदुस्तान एकेडमी, प्रयागराज की ओर से उनको फिराक गोरखपुरी सम्मान से नवाजा गया है। अंजना सिंह सेंगर को यह पुरस्कार उनके गजल और नजम संग्रह ‘अगर तुम मुझसे कह देते’ के लिए मिला है। साथ ही उनको एक लाख रुपये का धनराशि पुरस्कार भी मिली है, जिसको उन्होंने नव साहित्यकारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए व उनकी रचना संग्रहों के प्रकाशन में सहयोग देने के लिए इस्तेमाल करने का एलान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक कलाकार को उसकी कला के लिए जो सम्मान मिलता है तो वह एक नई ऊर्जा, उमंग पैदा करता है, जिससे वह फिर से किसी अन्य रचना के लिए प्रेरित होता है। अंजना सिंह सेंगर का जन्म जालौन जिले के लिटावली में हुआ है, इससे पहले उन्होंने मन के पंख, जुगनू की जंग, उर्दू गजल संग्रह की रचना की है। कवयित्री ने बताया कि वह केंद्र सरकार की सेवा में थीं। साहित्य के प्रति रुचि के चलते उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर खुद को साहित्य के समुद्र में डुबो दिया। इसका ही परिणाम है कि उनकी रचनाओं को लोग पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed