फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Animal remains found in Nagla Birkhu

Aligarh News: नगला बिरखू में मिले पशु के अवशेष, ग्रामीणों ने किया हंगामा, मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Sep 2024 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 10:02 PM IST
सार

नगला बिरखू के निकट एकांत प्लॉट में चार-पांच संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े दिखाई दिए। आसपास काफी खून भी बिखरा था। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोरशराबा सुन कर बड़ी संख्या में ग्रामीण आ पहुंचे।

विज्ञापन
Animal remains found in Nagla Birkhu
अवशेषों को जमीन में दफनाती जेसीबी - फोटो : संवाद

विस्तार

गोंडा थाना क्षेत्र के खैर-टेंटीगांव मार्ग पर गांव नगला बिरखू के निकट 13 सितंबर रात्रि कुछ लोगों ने संरक्षित पशु को काटने की घटना को अंजाम दिया। 14 सितंबर की सुबह ग्रामीणों को अवशेष पड़े मिले तो उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उन्हें किसी तरह शांत किया। 

विज्ञापन


14 सितंबर सुबह ग्रामीण बारिश के चलते खेतों पर फसल की स्थिति देखने निकले थे। तभी उन्हें सड़क किनारे एकांत प्लॉट में चार-पांच संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े  दिखाई दिए। आसपास काफी खून भी बिखरा था। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोरशराबा सुन कर बड़ी संख्या में ग्रामीण आ पहुंचे। उन्होंने संरक्षित पशुओं को काटने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ इगलास राजीव द्विवेदी, थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पशु चिकित्सा टीम को भी मौके पर बुला लिया।  पशु अवशेषों के नमूने लेकर उन्हें जांच को प्रयोगशाला भेजा गया। अवशेषों को जेसीबी बुलवाकर जमीन में दफनाया गास। 
विज्ञापन


संरक्षित पशु काटन के लिए चुना एकांत स्थान
जिस स्थान पर आरोपियों ने संरक्षित पशु काटने की घटना को अंजाम दिया गया है, उस स्थान पर खेतों में प्लॉटिंग हो रही है। जो आबादी क्षेत्र से करीब 300 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित है। मुख्य मार्ग से करीब 300 मीटर से अधिक दूरी परअंदर स्थित है। कुछ ही दूरी पर जनपद अलीगढ और मथुरा की सीमा है। जहां रात्रि में कोई आता जाता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मा भैया की तहरीर पर  अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं।- राजीव द्विवेदी, सीओ इगलास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed