फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anil's brother Sudhir and Rishi's son Kunal also released on bail

जहरीली शराब कांड : अनिल का भाई सुधीर और ऋषि का बेटा कुनाल भी जमानत पर रिहा

Thu, 07 Apr 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anil's brother Sudhir and Rishi's son Kunal also released on bail
जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपियों में शामिल विजेंद्र कपूर की जमानत पर रिहाई के बाद बुधवार देर शाम दो और आरोपी सुधीर चौधरी व कुनाल शर्मा की जमानत पर रिहाई हो गई। सुधीर मुख्य आरोपियों में शामिल माफिया अनिल चौधरी का भाई है, जबकि कुनाल दूसरे माफिया ऋषि शर्मा का बेटा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले में मौत का तांडव मचाने वाले इस कांड में आरोपियों को जेल भेजने के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। इसके बाद सत्र न्यायालय में सभी आरोपियों की जमानत अर्जियां खारिज हुईं। अब दस माह बाद हाईकोर्ट से इन आरोपियों को जमानत मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में दो दिन पहले मुख्य आरोपियों शामिल विजेंद्र कपूर की जमानत पर रिहाई हुई है। हालांकि इससे पहले मुनीष की पत्नी ममता, भाई कपिल, भांजे आकाश की भी जमानत पर रिहाई हो चुकी है। इसी क्रम में अब सभी मुकदमों में जमानत मिलने के बाद बुधवार देर शाम गोंडा के धारा गढ़ी निवासी घोषित शराब माफिया अनिल चौधरी के भाई सुधीर चौधरी को भी जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसी तरह दूसरे घोषित माफिया ऋषि शर्मा के बेटे कुनाल शर्मा को भी रिहा कर दिया गया। जेलर पीके सिंह ने इन दोनों रिहाई की पुष्टि की है। इधर, जमानत पर रिहा होने के बाद सुधीर ने साफ साफ कहा है कि उन दोनों भाइयों को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। खुद सुधीर ने कहा है कि उसके नाम तो एक भी ठेका नहीं था। हमें पहले दिन से न्यायालय पर भरोसा है। हम न्यायालय के समक्ष साक्ष्य पेश करेंगे और भरोसा है कि निर्दोष साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टप्पल के मुकदमे में हुई गवाही
जहरीली शराब कांड से जुड़े टप्पल के मुकदमे में एडीजे प्रथम शाहिद रजा की अदालत में बुधवार को गवाही हुई। एडीजीसी अमर सिंह तोमर के अनुसार दिलीप दुबे से जुड़े इस मुकदमे में दूसरी गवाही दर्ज की गई है। अब तीसरे गवाह को तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed