{"_id":"676a1abb78fb522cb90b08f8","slug":"angry-amu-students-sit-on-dharna-against-bangladeshi-students-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: बांग्लादेशी छात्रों पर कार्रवाई न होने से नाराज छात्र धरने पर बैठे, वीजा निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: बांग्लादेशी छात्रों पर कार्रवाई न होने से नाराज छात्र धरने पर बैठे, वीजा निरस्त करने की मांग
Tue, 24 Dec 2024 07:57 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Dec 2024 07:57 AM IST
सार
एएमयू में पढ़ने वाले तीन बांग्लादेशी छात्रों ने सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ विवादित पोस्ट की थी, जिसमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी थी।
विज्ञापन
एएमयू प्रोक्टर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे एएमयू छात्र
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर्यादित टिप्पणी करने वाले बांग्लादेशी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज हिंदू छात्र 23 दिसंबर को एएमयू के प्रॉक्टर कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने छात्रों का वीजा निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
एएमयू में पढ़ने वाले तीन बांग्लादेशी छात्रों ने सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ विवादित पोस्ट की थी, जिसमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी थी। छात्र नेता अखिल कौशल ने बताया कि उन्होंने दो हफ्ते पहले तीन बांग्लादेशी विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
धरने पर हितेश मेवाड़ा भी बैठे रहे। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है। देश के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन