{"_id":"68c48c9685c7d5c33c0d145b","slug":"anger-over-religious-flags-police-removed-them-aligarh-news-c-62-1-sali1024-103729-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: धार्मिक झंडों से आक्रोश, पुलिस ने उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: धार्मिक झंडों से आक्रोश, पुलिस ने उतरवाए
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला शक्यिआना में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने मकानों की छत पर उर्दू में लिखे धार्मिक झंडे लगा लिए, इस पर कुछ लोगों ने एतराज जताया। एक घर के सामने लगे बिजली के खंभे पर तिरंगा लगा था। वहां पर किसी ने धार्मिक झंडा लगा दिया, जो तिरंगे से ऊंचा था। हिंदू वाहिनी के लोगों ने इसको तिरंगे का अपमान बताकर पुलिस को सूचित कर दिया।
पुलिस के आने से पहले कुछ लोगों की मुस्लिम युवकों के साथ नोकझोंक भी हुई। मुस्लिम युवकों का कहना था कि उन्होंने ईद ए मिलाद उन नबी पर झंडे लगाए थे। पुलिस ने मौके पर झंडों को उतरवा दिया। कोतवाली निरीक्षक शिव कुमार का कहना है कि सभी झंडों को उतरवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद