फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anger erupted over release of suspect in property dealer murder case

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: संदिग्ध को छोड़ने पर भड़का गुस्सा, किया हंगामा, गुस्साए परिजन पहुंचे थाने

Sun, 15 Jun 2025 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 10:46 PM IST
सार

प्रॉपर्टी डीलर मुकेश राघव उर्फ गुड्डू एक जून को साइट पर बैठे थे। इस दौरान कार सवारों ने उन पर हमला किया। सिर में ईंट लगने से मुकेश घायल हुए। बाद में दिल्ली में उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Anger erupted over release of suspect in property dealer murder case
वीडियो कॉल पर आरोपी से वार्ता करती मृतक की पत्नी, बात कराता दरोगा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र में सिंधौली के प्रॉपर्टी डीलर मुकेश राघव उर्फ गुड्डू की हत्या का मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा है। 15 जून को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने पहुंची भीड़ भड़क गई। आक्रोशितों ने गांधी पार्क थाने के सामने जाम लगाकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। एसएचओ के समझाने पर बीस मिनट बाद जाम खोल दिया। 

विज्ञापन


गांव सिंधौली के प्रॉपर्टी डीलर मुकेश राघव उर्फ गुड्डू एक जून को साइट पर बैठे थे। इस दौरान कार सवारों ने उन पर हमला किया। सिर में ईंट लगने से मुकेश घायल हुए। बाद में दिल्ली में उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने विजय राघव उर्फ टोनी, ऋषि व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसमें से विजय राघव कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया। अभी तक बाकी आरोपी नहीं पकड़े गए। इसी से लोगों में गुस्सा था। रविवार को परिजन दोपहर में थाने पहुंच गए। उस समय एसएचओ नहीं थे। अन्य पुलिसकर्मियों व दरोगाओं से बातचीत में वे संतुष्ट नहीं हुए तो हंगामा करते हुए बाहर आ गए और जीटी रोड पर जाम लगा दिया, तब तक एसएचओ गांधीपार्क व एसओ महुआखेड़ा भी वहां आ गए। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने कहा कि एक नाम उन्होंने अज्ञात में बढ़ाने के लिए कहा था। उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाकर छोड़ दिया। इस पर एसएचओ ने वीडियो कॉल पर मुकेश की पत्नी को हिरासत में दिखाया गया, तब परिजन शांत हुए। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि किस आरोपी की किस तरह की भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed