फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anganwadi worker selling pulses removed

दाल बेचने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हटाया

Thu, 06 Oct 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:36 AM IST
सार

आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के स्तर से दाल की कालाबाजारी की जा रही थी। इस प्रकरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही बाल पुष्टाहार में दी जाने वाली दाल खरीदार निक्की के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Anganwadi worker selling pulses removed

विस्तार

कोतवाली नगर क्षेत्र के ऊपरकोट में मंगलवार को पुष्टाहार की दाल के छह बोरों को एक वाहन में ले जाते पकड़ा गया था। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हो रहा था। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को इस मामले में जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने बताया कि नौरंगाबाद क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता को इस मामले में हटा दिया गया है। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के स्तर से दाल की कालाबाजारी की जा रही थी।
विज्ञापन

इस प्रकरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके साथ ही आरोपी का मानदेय रोकने के साथ ही अब विभागीय कार्य से भी हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही बाल पुष्टाहार में दी जाने वाली दाल खरीदार निक्की के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed