फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anganwadi Caryktri sitting on hunger strike

भूख हड़ताल पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री

Tue, 20 Sep 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi Caryktri sitting on hunger strike
भूख हड़ताल पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री - फोटो : Dig vishal
अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दो सितंबर से महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनरतले कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चल रही आंगनबाड़ी वर्कर्स सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठ गईं। जिला मुख्यालय पर आयोजित हड़ताल के पहले दिन 15 वर्कर्स ने भूख हड़ताल की।
विज्ञापन

एलान किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। कार्यकत्रियों ने मौके पर पहुंचे एसएलओ को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष व रालोद नेता ठा.राकेश सिंह ने कहा कि दो सितंबर से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के बावजूद सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। सोमवार से शुरू हुई भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृदुला सिंह एवं जिला महासचिव पुष्पा शर्मा ने कहा कि वर्कर्स को धमकाकर बीएलओ ड्यूटी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ की नेता अखिलेश राघव एवं साधना ने कहा कि जब हम हड़ताल पर हैं तो बीएलओ ड्यूटी का सवाल ही नहीं है।
भूख हड़ताल पर सोमवार को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृदुला सिंह, पुष्पा शर्मा, अखिलेश राघव, साधना, कांतिदेवी, राजबाला सिंह, कुसुम शर्मा, पुष्पा रानी, विनय कुमारी, मंजू रानी, पदमा सिंह, मिथलेश सारस्वत, स्नेहलता समेत 15 वर्कर्स बैठीं।

संघ के अध्यक्ष ठा.राकेश सिंह ने बताया कि इन वर्कर्स के समर्थन में 50 आंगनबाड़ी रात्रि में मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि हमने दो ज्ञापन डीएम के नाम दिये हैं। इन ज्ञापनों में अनिश्चितकालीन धरने एवं भूख हड़ताल की जानकारी देते हुए मांगों को पूरा कराने को कहा गया है।
इस मौके पर मीना सिंह, सूरजमुखी, भोजकुमारी, कश्मीरी देवी, चंद्रवती देवी, शाहबानो, शमीना, बीनादेवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed