फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ancient temples, wells and Dharamshalas will be protected

Aligarh: संरक्षित होंगे प्राचीन मंदिर, कुआं और धर्मशालाएं, हिंदू धर्म स्थलों की सूची तैयार करने में जुटे संगठन

Sat, 21 Dec 2024 12:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 12:57 PM IST
सार

प्राचीन मंदिर, धर्मशालाएं और कुएं को संरक्षित करने के लिए बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, करणी सेना, शिव सेना आदि संगठन सक्रिय हुए हैं। सराय रहमान और सराय मियां में मिले मंदिरों को भी संरक्षित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Ancient temples, wells and Dharamshalas will be protected
सराय मिंया में मिला मन्दिर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहरभर में कई इलाके ऐसे हैं जहां हिंदू आबादी नहीं है, लेकिन वहां प्राचीन मंदिर, धर्मशालाएं और कुएं हैं। देखरेख के अभाव में ये स्थान बदहाली के कगार पर हैं। कई साल से इन स्थलों के ताले तक नहीं खुले हैं। कई ऐतिहासिक कुएं धार्मिक महत्व के हैं, जिन्हें पाट दिया गया है। इन स्थलों को संरक्षित करने के लिए बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, करणी सेना, शिव सेना आदि संगठन सक्रिय हुए हैं। सराय रहमान और सराय मियां में मिले मंदिरों को भी संरक्षित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

अलीगढ़ शहर के बनिया पाड़ा, मानिक चौक, देहलीगेट, जयगंज, सराय रहमान, नई बस्ती, सराय मियां, खैर रोड आदि विभिन्न क्षेत्रों में प्राचीन हिंदू धर्म स्थल हैं, जिनकी सूची तैयार की गई है। इनकी देखरेख और जीर्णोद्धार की व्यवस्था की जाएगी।- मयंक कुमार, महानगर मंत्री, विश्व हिंदू परिषद

विज्ञापन

धर्म स्थलों पर देवी-देवताओं की नियमित पूजा प्राथमिकता है। इसके लिए वहां पूजा करने वालों की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए विभिन्न समाज के प्रमुख लोगों के साथ वार्ता कर जिम्मेदारी तय ही जाएगी। इसके लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।- महंत कौशल नाथ, गिलहराज मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक संगठनों का लेंगे सहयोग
सराय रहमान में मिला मदिर गिहारा समाज ने बनवाया था तथा सराय मियां में मिला मंदिर माहौर समाज ने बनवाया था। इसे देखते हुए अब हिंदू संगठन के पदाधिकारी सामाजिक संगठनों से मंदिर की देखरेख और जीर्णोद्धार के लिए सहयोग लेंगे। इसके लिए सामाजिक संगठनों की सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed