{"_id":"5eddf5eee71a0f3d2f569db8","slug":"anamika-shukla-fraud-case-investigation-going-on-in-atrauli-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका शुक्ला के नाम से अलग-अलग जिलों में 25 महिलाएं कर रही थीं नौकरी, अतरौली में भी जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका शुक्ला के नाम से अलग-अलग जिलों में 25 महिलाएं कर रही थीं नौकरी, अतरौली में भी जांच तेज
Mon, 08 Jun 2020 01:55 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली (अलीगढ़)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका अनामिका शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली स्थित बिजौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी करने वाली महिला की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। मामले की विवेचना कर रहे एसआई सहवीर सिंह ने कस्तूरबा गांधी स्कूल व बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों से संपर्क कर जरूरी दस्तावेज एकत्रित कर लिए हैं। कासगंज में भी पालीमुकीमपुर की पुलिस ने संपर्क कर जरूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
पुलिस ने अनामिका शुक्ला के नाम के शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वेतन संबंधी अभिलेख आदि साक्ष्य जुटा लिए हैं। अब तक की जांच में स्पष्ट हो रहा है कि अनामिका शुक्ला के नाम से अलग-अलग जिलों में 25 महिलाएं नौकरी कर रही थीं। अनामिका शुक्ला आखिर कौन है? यह अभी पुलिस को पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला व उसके नाम पर फर्जी तरीके से नौकरी करने वाली महिला की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एसओ हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि जल्द ही अनामिका शुक्ला व उसके नाम से नौकरी करने वाली महिला पुलिस की गिरफ्त में होगी।
इससे पहले कासगंज में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम प्रिया बताया है। प्रिया कासगंज जिले के सोरों स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल में अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी कर रही थी। उससे पूछताछ कर पुलिस सभी साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी हुई है।