फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU won Sir sayed roller hockey cup.

सर सैयद रोलर हॉकी कप पर एएमयू का कब्जा

Mon, 14 Oct 2019 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
AMU won Sir sayed roller hockey cup.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की गेम्स कमेटी और एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन अलीगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय सर सैयद रोलर हॉकी पुरुष प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान एएमयू की टीम ने संगरूर (पंजाब) की टीम को 4-2 से हराकर विजेता के खिताब पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्केटिंग रिंग पर खेले गए फाइनल मुकाबले में एएमयू की ओर से नईम उर रहमान ने 3 तथा संतोष जीएम ने 1 गोल किया। जबकि संगरूर की ओर से करवरदीप ने 2 तथा अरिविरल ने 1 गोल किया। एएमयू की टीम में अहमद बेग, उमर आरिफ, मोहम्मद अरीब, असनब, तारूख मोहसिन, नईम उर रहमान, संतोष जीएम, शाहजेब खान, अली हैदर तथा अमानुल्लाह फारूकी शामिल थे। इससे पूर्व एएमयू की टीम ने यमुना नगर की टीम को 3.2 से तथा संगरूर की टीम ने करनाल की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता के विजेता एएमयू की टीम को ट्रॉफी के अतिरिक्त 50 हजार रुपये नकद प्रदान किया गया। उपविजेता संगरूर को 25 हजार एवं तीसरे नंबर की टीम यमुना नगर को ट्रॉफी एवं 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एएमयू के नईम उर रहमान तथा सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब यमुनानगर के विक्रांत सिंह को प्रदान किया गया। आयोजन सचिव डॉ. आजममीर ने तीन दिन तक चली प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की। गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. एस अमजद अली रिजवी ने अतिथियों का स्वागत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य नगर आयुक्त एसपी पटेल, रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव नरेश शर्मा, रोलर स्केटिंग एसोसिएशन यूपी के महासचिव डीएस राठौर, उपाध्यक्ष राजेश आनंद, टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन गुलरतन सिंह राठौर, जिमनेजियम क्लब अध्यक्ष प्रो. मजहर अब्बास, नवाब जावेद सईद खां छतारी, मोअज्जम अली बेग, एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एस मुख्तार जैदी, अहमद कलीम खान, एसएम हैदर अली खान, डॉ. जमील अहमद, प्रो. अली आमिर तथा निहाल सिंह ने खिलाड़ियों का पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed