फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU will get a new VC

Umeed 2024: एएमयू को मिलेगा नया वीसी, बनेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, राजा महेंद्र प्रताप विवि को मिलेगा कैंपस

Mon, 01 Jan 2024 01:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 01:34 AM IST
सार

नए साल 2024 में एएमयू के नियमित कुलपति की तैनाती हो जाएगी। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय परिसर में नए साल में पढ़ाई शुरू हो सकेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के नौरंगीलाल कॉलेज में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स नए साल में बनने की उम्मीद है।

विज्ञापन
AMU will get a new VC
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नव वर्ष 2024 में अलीगढ़वासियों को उम्मीद है कि एएमयू को नया कुलपति मिल जाएगा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय परिसर में नए साल में पढ़ाई शुरू हो सकेगी। नौरंगीलाल कॉलेज में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


एएमयू को मिलेगा नया कुलपति
नए साल में नई उम्मीदें भी परवान पाएंगी। नए साल में एएमयू में नियमित कुलपति की तैनाती हो जाएगी। कुलपति पैनल शिक्षा मंत्रालय जा चुका है। अप्रैल 2023 में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के इस्तीफा देने के बाद से ही सह कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने धरना दे रहे कर्मचारियों की मांगें भी पूरी हो सकती हैं। 
विज्ञापन


विवि परिसर में होगी पढ़ाई
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय परिसर में नए साल में पढ़ाई शुरू हो सकेगी। विवि ने 24 पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू करा दी है, जिसकी कक्षाएं निजी महाविद्यालय में चल रही हैं। विवि का निर्माण कार्य वर्ष 2024 में पूरा हो जाएगा। स्थायी शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग : बनेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
माध्यमिक शिक्षा विभाग के नौरंगीलाल कॉलेज में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स नए साल में बनने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी के तहत वर्ष 2019-20 में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनने का प्रस्ताव बना था, जिसका निर्माण कार्य वर्ष 2023 में पूरा नहीं हो पाया था। डायट को एक्सीलेंस में चुना गया। धनराशि अवमुक्त होते ही डायट परिसर में निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed