फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU: The mint has garnered more than one red

एएमयू: इस टकसाल ने गढ़े हैं एक से बढ़कर एक लाल

Sat, 03 Nov 2018 02:01 AM IST
कौशल कुमार ओझा ,अलीगढ़
कौशल कुमार ओझा ,अलीगढ़ Updated Sat, 03 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
AMU: The mint has garnered more than one red
AMU
प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार पद्मश्री प्रो. काजी अब्दुल सत्तार कहते थे कि टकसाल से निकले सिक्कों की कीमत मुकर्रर है लेकिन सर सैयद के इस टकसाल (एएमयू) से निकले सिक्के अनमोल एवं बेमिसाल होते हैं। यह बहुत हद तक सही भी है। एएमयू छात्र संघ ने देश एवं दुनिया को एक से बढ़कर एक नेता, अधिकारी, साहित्यकार, वैज्ञानिक एवं वैश्विक स्तर के बेहतर इंसान दिये हैं। दक्षिण अफ्रीका के मो. अमीन बुलबुलिया 1953-54 में एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। 
विज्ञापन


1884 में बना सिड्डन यूनियन क्लब 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बनने के बाद छात्र संघ (एएमयूएसयू) में तब्दील हो गया। 1918 में सिड्डन यूनियन क्लब के उपाध्यक्ष जाकिर हुसेन थे, जो बाद में भारत के राष्ट्रपति बने। छात्र संघ बनने के बाद पहले अध्यक्ष केएम खुदाबख्श (1920) बने।
विज्ञापन


एएमयू उर्दू अकादमी के निदेशक डॉ. राहत अबरार ने कहते हैं कि 1924-25 में केजी सैयदेन अध्यक्ष बने जो बाद में भारत सरकार के शिक्षा सचिव रहे। 1925-26 के अध्यक्ष कुंवर अशरफ अली खान मशहूर इतिहासकार हुए। 1934-35 के अध्यक्ष आले अहमद सुरूर भारतीय उपमहाद्वीप के बहुत बड़े उर्दू साहित्यकार बने। उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1941-42 के अध्यक्ष अजीजुरहमान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने। 1946-47 के अध्यक्ष एटीएम मुस्तफा आईएएस अधिकारी बने। 1958-59 में अध्यक्ष बने आबिदउल्ला गाजी हावर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने और प्रमुख इस्लामी विद्वान है। 1962-63 के अध्यक्ष अनीस उर शेरमानी अलीगढ़ की छर्रा सीट से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने। 1963-64 के अध्यक्ष वसीर अहमद खान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के पीवीसी बने। 1967-68 के अध्यक्ष मो. अदीब राज्य सभा सांसद बने।


1972-73 के अध्यक्ष आरिफ मोहम्मद खान उत्तर प्रदेश एवं केंद्र में मंत्री बने। 1989-90 के अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद उस्मान सुन्नी वक्फ बोर्ड और राज्य सूचना आयोग के चेयरमैन बने। 1906-07 के अध्यक्ष नफीस अहमद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने। 1972-73 में एएमयू छात्र संघ के सचिव रहे आजम खां उत्तर प्रदेश के मंत्री बने। वर्तमान में रामपुर जिले से विधायक हैं। अलीगढ़ के वर्तमान मेयर मो. फुरकान एएमयू के उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष रह चुके हैं। 1980-81 में सचिव निर्वाचित हुए मोहम्मद अली अशरफ फातिमी बाद में केंद्रीय राज्य मंत्री बने। वहीं डॉ. मैराजुद्दीन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed