फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students will be sent home from today

आज से घर भेजे जाएंगे एएमयू के छात्र

Thu, 30 Apr 2020 07:37 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 30 Apr 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
AMU students will be sent home from today
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
शहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावासों में रह रहे दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को उनके घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। एक दिन पहले ही अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। 
विज्ञापन


एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस ने बृहस्पतिवार को जारी एक नोटिस में कहा कि एक मई 2020 से छात्रों को बसों द्वारा उनके घरों तक भेजने का प्रबंध किया है। ये बसें प्रॉक्टर आफिस पर उपलब्ध रहेंगी। नोटिस में छात्रों को सुझाव दिया गया है कि वह इस सुविधा का लाभ उठाएं, क्योंकि मई और जून 2020 में कोई क्लास, परीक्षा या कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होने वाली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को सकुशल उनके घरों तक भेजना महत्वपूर्ण है, क्योंकि अलीगढ़ में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं तथा छात्रावासों में कोविड-19 के संक्रमण का भी खतरा है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार द्वारा किए गए बंदोबस्त के अनुसार छात्रों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिये बसों का इंतजाम किया गया है और इसके बाद बिहार, जम्मू कश्मीर, झारखंड आदि राज्यों के लिये बसों का बंदोबस्त किया जाएगा। छात्रों को सुझाव दिया है कि वह अन्य किसी स्पष्टीकरण के लिये अपने प्रोवोस्ट, डीएसडब्लू या प्रॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed