फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students seen chanting wrongful slogans in viral video

विवादित नारे लगाते हुए एएमयू छात्रों का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Dec 2019 01:33 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 15 Dec 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
AMU students seen chanting wrongful slogans in viral video
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रों का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें छात्र विनायक दामोदर सावरकर के विरोध में नारे लगा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। वीडियो में बार-बार सावरकर का नाम आने से माना जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का होगा जब उन्हें भारत रत्न देने की बात उठी थी। 

विज्ञापन


हालांकि अब वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसे लेकर अब पुलिस का सर्विलांस सेल इस बात की जांच कर रहा है कि यह वीडियो इस समय क्यों तूल पकड़ रहा है। मात्र 19 सेकेंड के इस वीडियो में हिंदुत्व के खिलाफ विवादित नारे लगाए जा रहे हैं। साथ ही कई लोग पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ भी नारे लगाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो रात के समय का है और ताजा नहीं है। इसके बावजूद इस समय अचानक वायरल हो रहा है। इसे लेकर पुलिस पहले से ही चौकन्नी हो गई है। एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि इस प्रकरण में सोशल मीडिया सेल की ओर से अज्ञात के नाम पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो की जांच सीओ तृतीय कर रहे हैं। वीडियो में जो नाम और चेहरे जाहिर होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया के कुछ एकाउंट और उन पर इसी से जुड़े पोस्ट करने वालों की भी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed