{"_id":"5766f5f04f1c1b5a5611be6e","slug":"amu-students-seeking-to-minister-to-the-kunwar-bartendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्रों ने की कुंवर भारतेंद्र को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू छात्रों ने की कुंवर भारतेंद्र को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
कभी एएमयू छात्रों की आंखों का किरकिरी रहे बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र अब उनके लिए प्यारे होते जा रहे हैं। एएमयू के कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कुंवर भारतेंद्र को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग की है।
सर सैयद माइनोरिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एएमयू के कोेर्ट सदस्य कुंवर भारतेंद्र को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि कुंवर भारतेंद्र के मंत्री बनने पर उत्तर प्रदेश को फायदा होगा। वे जाट समुदाय के हैं और अल्पसंख्यक तथा पिछड़े वर्ग का मजबूत समर्थन उन्हें प्राप्त है। एएमयू कोर्ट मेंबर सदस्य के रूप में यूनिवर्सिटी को फंड मुहैय्या कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
परवेज सिद्दीकी का कहना है कि कुंवर भारतेंद्र रॉयल फैमिली से संबंध रखते हैं और उनके पिता भी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। कुंवर भारतेंद्र 1991 में भाजपा ज्वाइन किए और एमएलए के साथ प्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कुंवर भारतेंद्र को जब एएमयू कोर्ट सदस्य बनाया गया था तो एएमयू में इसका जोरदार विरोध हुआ था। छात्र नेताओं ने कुंवर भारतेंद्र को मुजफ्फरनगर दंगा का आरोपी बताते हुए कैंपस में प्रवेश नहीं करने देने का ऐलान किया था। कोर्ट मीटिंग के दौरान छात्रों ने भाजपा सांसदों के वाहन में घुस कर चेकिंग किया था कि कही भारतेंद्र तो नहीं बैठे हैं। अभी तक भारतेंद्र एएमयू के कोर्ट मीटिंग में शामिल नहीं हुए हैं।