{"_id":"5e75e2838ebc3e768258b15d","slug":"amu-students-returned-from-uae-escapes-from-isolation-ward-reaches-hometown-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: आइसोलेशन वार्ड से भाग कर कश्मीर पहुंचे एएमयू के तीन छात्र, कुछ दिनों पहले यूएई से आए थे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: आइसोलेशन वार्ड से भाग कर कश्मीर पहुंचे एएमयू के तीन छात्र, कुछ दिनों पहले यूएई से आए थे वापस
Sat, 21 Mar 2020 03:16 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 21 Mar 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज स्थित कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जम्मू-कश्मीर निवासी तीन छात्र गुरुवार रात लापता हो गए। इससे अस्पताल समेत पूरे इलाके में खलबली मच गई। तीनों छात्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर हैं। शनिवार दोपहर खबर आई कि तीनों कश्मीर स्थित अपने घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले तीनों यूएई से लौटे थे, जिसके बाद उन्हें 18 मार्च को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। 19 मार्च की रात करीब 9:45 बजे तीनों अचालक लापता हो गए थे। एएमयू के मीडिया प्रभारी प्रो. साफे किदवई ने बताया कि तीनों छात्रों की जांच की गई थी, जिसमें कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
फिलहाल एएमयू प्रॉक्टर ने बताया कि उनकी तीनों छात्रों से बीत हो गई है। हालांकि उनके इस कदम से अलीगढ़ सहित कश्मीर स्थित उनके घर के आसपास के इलाकों में भी कोरोना वायरस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन