{"_id":"5d4be8df8ebc3e6c9874a0a5","slug":"amu-students-protests-against-suspension-of-sts-school-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर प्रदर्शन पर उतरे एमयू के छात्र, निलंबन वापस लेने और आरएएफ पीएसी हटाने की कर रहे हैं मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर प्रदर्शन पर उतरे एमयू के छात्र, निलंबन वापस लेने और आरएएफ पीएसी हटाने की कर रहे हैं मांग
Thu, 08 Aug 2019 02:48 PM IST
Prachi Priyam
यूपी डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
यूपी डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र गुरुवार को एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन पर उतर आए। गुरुवार को विश्वविद्यालय के छात्रों ने एसटीएस स्कूल के बच्चों के निलंबन को वापस लेने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एएमयू कैंपस से आरएएफ पीएसी को हटाने की भी माँग की। इसे लेकर छात्र संघ के नेताओं ने एएमयू कुलपति के नाम प्रॉक्टर टीम को ज्ञापन भी दिया।इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि छात्र नेताओं पर झूठे मुकदमे दायर कर के उन्हें जेल भेजा गया है और मिंटो के छात्रों को निष्काषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
फर्जी नौकरी और फर्जी एडमिशन के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व छात्र नेता जानिब हसन ने कहा कि इंतेजामिया तानाशाही रवैया खत्म करे नहीं तो बहुत बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों एएमयू प्रशासनिक भवन में हुए हंगामे के बाद एसटीएस स्कूल के बच्चों को निलंबित कर दिया गया था। गुरुवार को छात्रों ने निलंबन की कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।