फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students' carriage most attractive

एएमयू छात्रों की गाड़ी सबसे अधिक आकर्षक

Wed, 21 Mar 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Wed, 21 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
AMU students' carriage most attractive
सिंगापुर में आयोजित प्रतियोगिता में अपने मॉडल के साथ एएमयू के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
सिंगापुर में आयोजित ऑटोनामस अंडर वाटर व्हीकल चैलेंज्ड (एसएयूवीसी) में एएमयू छात्रों द्वारा तैयार गाड़ी प्रतिस्पर्धा की सबसे अधिक आकर्षक गाड़ी घोषित की गई। इस गाड़ी के चित्रों को सोशल मीडिया पर दो दिन के अंदर 26 हजार से अधिक लाइक मिले।  
विज्ञापन


पिछले दिनों सिंगापुर पालीटेक्निक, सिंगापुर में आयोजित एसएयूवीसी में एएमयू की टीम एशिया एवं यूरोप के 48 विश्वविद्यालयों से मुकाबला करते हुए फाइनल में पहुंची। खास बात यह भी है कि एएमयू की टीम पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हुई थी।
विज्ञापन


फाइनल में पहुंचने के लिए एएमयू की टीम की गाड़ी ने लीक प्रोफिंग, आइल प्रोफिंग तथा पानी के अंदर बैलेंसिंग तथा रेस में अन्य टीमों से मुकाबला किया। अंतिम सत्र में एएमयू की गाड़ी को प्रतिस्पर्धा की सबसे अधिक आकर्षक गाड़ी घोषित किया गया। मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. सलीम अनवर खान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव रहित स्तर के अंडर वाटर रोबोटिक्स प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर छात्रों को बड़ा अनुभव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू के दल में इंजीनियरिंग के छात्र सादिक सलीम उल्लाह खां, अनुज कुमार वार्ष्णेय, रोहित सेंगर, निवीद सुरेश, रजत शर्मा, खान साद बिन हसन, अदम्या वार्ष्णेय, सैयद जव्वाद अख्तर, अतुल चौधरी एवं एम मरजूक उर रहमान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed