फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students blackened WhatsApp DP

अलीगढ़ः एएमयू छात्रों ने व्हाट्सएप डीपी को किया ब्लैक

Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
AMU students blackened WhatsApp DP
सीएए व एनआरसी के मुद्दे पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 15 दिसंबर 2019 को हंगामा व पथराव हो गया था। छात्रों ने उपद्रव की दूसरी बरसी पर व्हाट्सएप में डीपी को ब्लैक कर दिया है।
विज्ञापन

एएमयू में 15 दिंसबर 2019 की रात को हुए उपद्रव में कई छात्र घायल हो गए थे। जामिया मिल्लिया में हुई हिंसा के बाद सीएए व एनआरसी के विरोध में धरना दे रहे छात्र बाब-ए-सैयद तक आ गए थे। गेट तोड़कर आगे बढ़ रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद बवाल हो गया। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। कुलपति को यूनिवर्सिटी को अनिश्चितकाल बंद करने का फैसला लेना पड़ा था। उपद्रव की जांच के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम भी आई थी, जिसने उपद्रव में घायल छात्रों के बयान दर्ज किए गए। घायल छात्रों को देखने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता भी आए।
विज्ञापन

आज कैंडल मार्च
छात्र नेता फरहान जुबैरी ने बताया कि 15 दिसंबर 2019 को एएमयू में पुलिस के हमले को दो साल पूरे होने के बाद भी इंसाफ न मिलने पर एएमयू छात्र बुधवार शाम पांच बजे कैंडल मार्च निकालेंगे। यह मार्च डक प्वाइंट से बाब-ए-सैयद तक निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed