फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Student Union Vice President Hamza sufyan came in support of JNU students

जेएनयू छात्रों के बचाव में उतरे एएमयू छात्र संघ उपाध्यक्ष हमजा, आरोपों को बताया बेबुनियाद

Sat, 19 Jan 2019 12:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
AMU Student Union Vice President Hamza sufyan came in support of JNU students
हमजा सुफयान - फोटो : social media

एएमयू छात्र संघ उपाध्यक्ष हमजा सुफयान जेएनयू छात्रों के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जेएनयू के छात्रों को देश विरोधी नारे लगाने के आरोप को बेबुनियाद करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन साल पुराने मामले में दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार सहित अन्य छात्रों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। देश भर के छात्रों ने कन्हैया कुमार के हक में आवाज उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले इस मुद्दे का उठाया गया है। नोटबंदी, जीएसटी एवं घोटाले आदि पर उठने वाले सवालों से बचने के लिए भाजपा द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया है। मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के आवाज को दबाना चाहती है। एएमयू के छात्र जेएनयू छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि देश विरोधी नारे लगाने में एएमयू के शोध छात्र मुनीब हुसैन का भी नाम चार्जशीट में शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी से शिकायत करेंगे अमित
छात्र नेता अमित गोस्वामी ने मुनीब हुसैन के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। अमित गोस्वामी ने कहा कि देश द्रोहियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed