फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU student union elections on October 8

एएमयू छात्रसंघ चुनाव 8 अक्तूबर को

Sun, 25 Sep 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 25 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
AMU student union elections on October 8
एएमयू छात्रसंघ चुनाव 8 अक्तूबर को - फोटो : अमर उजाला
एएमयू छात्रसंघ, वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ और एएमयू कोर्ट में छात्रों के प्रतिनिधित्व के लिए चुनाव 8 अक्तूबर को कराये जायेंगे। शनिवार को कुलपति सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह की अध्यक्षता में होने वाली एग्जीक्यूटिव कौंसिल की बैठक में ये फैसला लिया गया।
विज्ञापन

कौंसिल द्वारा गठित कमेटी की सिफारिश को स्वीकार करते हुए तय किया गया कि उक्त चुनाव नये सिरे से कराए जाएंगे। इसके लिए कुलपति द्वारा नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. इकबाल परवेज और  वीमेंस कॉलेज की डॉ. रूही आबिदा अहमद द्वारा नये सिरे से चुनाव अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को ही मतगणना होगी और चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। मेंबर इंचार्ज जनसंपर्क कार्यालय डा. राहत अबरार ने बताया कि एग्जीक्यूटिव कौंसिल ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की चुनाव आचार संहिता की अवहेलना की स्थिति में संबंधित उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र पूर्व में हुए नामांकन पर चुनाव कराने को लेकर अड़े
एएमयू एग्जीक्यूटिव कौंसिल का नया फैसला सामने आने के बाद भी वीसी लॉज के सामने धरनारत छात्रों के तेवरों में कोई बदलाव नहीं आया है। इन सभी छात्रों ने ऐलान किया है कि अगर पूर्व में घोषित हुए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उनका नामांकन वैध नहीं माना गया तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। चुनाव नई तारीखों में हो इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते पुराना नामांकन ही वैध माना जाए।
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले अबुल फरहा ने कहा है कि विवि इंतजामिया ने ही पूर्व में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था तो फिर नामांकन नये सिरे से कराने का कोई मतलब नहीं है। सचिव पद के लिए नामांकन करने वाले मो. शिकोह ने कहा कि उनके साथ छात्रों का समर्थन है।

नामांकन दोबारा कराने का विरोध जारी रहेगा। इन छात्रों ने ऐलान किया है कि अगर उनकी मांगों पर विवि इंतजामिया गंभीर नहीं हुआ तो धरने से आगे भूख हड़ताल का रास्ता खुला है। इधर चौथे दिन शनिवार को भी वीसी लॉज के सामने छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed