फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Student Union Election: Candidates Mubashir and Gufaran burn posters

एएमयू छात्र संघ चुनावः प्रत्याशी मुबाशिर और गुफरान के पोस्टर जलाए

Wed, 31 Oct 2018 01:18 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 31 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
AMU Student Union Election: Candidates Mubashir and Gufaran burn posters
AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आक्रामक रूप धारण करता जा रहा है। बीती रात अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुबाशिर हुसैन शाह एवं सचिव पद के प्रत्याशी गुफरान अली का पोस्टर किसी ने जला दिए। गुफरान अली के कैंपस में अन्य जगह लगे कई पोस्टर फाड़े गए हैं। 
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। फैकल्टी से लेकर हॉल तक पहुंचकर मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके समर्थक भी जी जान से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


इसी बीच बीती रात अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुबाशिर हुसैन शाह एवं सचिव पद के प्रत्याशी गुफरान अली का लाइब्रेरी कैंटीन के समीप लगे पोस्टर को किसी ने जला दिया है। लोक प्रशासन में पीएचडी कर रहे मुबाशिर हुसैन शाह कश्मीर निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की है लेकिन निंदा जरूर की है। सचिव पद के प्रत्याशी गुफरान अली मुरादाबाद के रहने वाले हैं और भूगर्भ विज्ञान विभाग में पीएचडी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र नेता अकरम हुसैन कादरी कहते हैं कि गुफरान अली का पोस्टर जलाया एवं फाड़ा जा रहा है जो निंदनीय है। गुफरान अली के समर्थकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है, जिसमें दिखाया गया है कि कहां-कहां उनके पोस्टर फाड़े या जलाए गए हैं। एक प्रत्याशी का पुराना फोटो वायरल कर दिया गया है, जिसमें जेएन मेडिकल कॉलेज में हुए विवाद के दौरान उनके पीठ पर चोट के निशान दिखाए जा रहे हैं।

प्रत्याशी का कहना है कि पुराने फोटो को किसी ने पोस्ट कर दिया है। सोशल मीडिया में भी ऐसी घटनाओं पर खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सहानुभूति बटोरने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हालांकि पूरी स्थिति सीसीटीवी फुटेज एवं जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। किसी प्रत्याशी द्वारा अब तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गयी है।


इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन का कहना है कि यह मामला ग्रीवांस कमेटी से संबंधित है। डीएसडब्लू से कोशिश के बावजूद बातचीत नहीं हो सकी। एएमयू प्रॉक्टर ने पोस्टर जलाने एवं फाड़े जाने की जानकारी से अनभिज्ञता जतायी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed