{"_id":"5c3b4bf7bdec2273492d7312","slug":"amu-student-union-attacked-the-sp-bsp-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा गठबंधन से एएमयू छात्रसंघ नाराज, कहा- 'ये तो ठगबंधन है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा गठबंधन से एएमयू छात्रसंघ नाराज, कहा- 'ये तो ठगबंधन है'
Sun, 13 Jan 2019 08:02 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Jan 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्रसंघ के वाइस प्रेसिडेंट और सचिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) छात्रसंघ के सचिव हुजैफा आमिर ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किए सपा-बसपा के गठबंधन को ठगबंधन करार दिया है। बोले, इस गठबंधन में मुस्लिम राजनीतिक दलों में कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिख रहा है।
शनिवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुसलमानों को तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों ने हमेशा वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है और आज तक उनके बुनियादी मसले हल नहीं हो सके हैं। अगर सपा-बसपा मुसलमानों का साथ सही में चाहती है तो इन पार्टियों को भी गठबंधन में उचित स्थान दे।
छात्रसंघ के उपाध्यक्ष हमजा सुफियान ने कहा कि आज देश का मुसलमान सत्ता में हिस्सेदारी चाहता है, वो सिर्फ दरबारी बनकर नहीं रहना चाहता है।
कहा, अगर इन दोनों दलों ने मुस्लिम पार्टियों को अपने गठबंधन में नहीं शामिल किया तो वह एएमयू छात्रसंघ देश की तमाम मुस्लिम संगठनों व दलों को संगठित कर एक नया फ्रंट तैयार करने का प्रयास करेगा। इस मौके पर सभी कैबिनेट सदस्य व वरिष्ठ छात्र मौजूद रहे।