फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   amu student protest countinue

बाब-ए-सैयद पर छात्राओं का धरना जारी

Mon, 06 Jan 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
amu student protest countinue
अमुवि बाबे सैयद गेट पर नागरिकता कानून के विरोध में धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं विरोध जताते हुए। - फोटो : CITY OFFICE
सीएए व एनआरसी के विरोध में बाब-ए-सैयद पर छात्राओं का धरना जारी रहा। एएमयू में 15 दिसंबर की रात के बवाल के बाद 16 दिसंबर से अवकाश घोषित कर दिया गया था। इसके बाद पांच-छह छात्राएं बाब-ए-सैयद पर धरना दे रही हैं। छात्राओं के बैनर में लिखा है ‘प्रश्न- आप तो हिंदुस्तानी हैं, फिर क्यों प्रोटेस्ट कर रहे हैं?, जवाब- प्रोटेस्ट इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वालिद जो हैं अब्बा हमारे उनके अब्बा थे 1971 में डॉक्यूमेंट कहां रखकर मरे हैं वो पता नहीं चल रहा’। इसके अलावा अन्य स्लोगन लिखे हैं।
विज्ञापन

एएमयू में तिरंगा मार्च आज
एएमयू जिंदा है, वीआर एएमयू, नो एनआसी, नो सीएए को लेकर सोमवार को एएमयू में तिरंगा मार्च निकलेगा। यह मार्च दोपहर तीन बजे से मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से बाब-ए-सैयद तक निकलेगा। आयोजकों ने मार्च में भारी तादाद में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

चमन आवाज दे रहा है बुलबुल हो
अलीगढ़। एएमयू के छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिये विद्यार्थियों को बुला रहे हैं। दरअसल, एएमयू में 15 दिसंबर की रात बवाल के बाद यूनिवर्सिटी 5 जनवरी तक बंद कर दी गई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी को बंद रखने का फैसला एएमयू इंतजामिया ने लिया। मगर, छात्रों ने सोशल मीडिया पर छह जनवरी को ‘चमन आवाज दे रहा है बुलबुल हो’ ‘हॉस्टल खाली हैं आ जाओ’ का संदेश वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू : घटना की निंदा, आज निकलेगा शांति मार्च
जेएन मेडिकल कॉलेज रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने एबीवीपी सदस्यों के जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष आईशी घोष पर हमले की निंदा की है। पूरे देश में एबीवीपी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद हमजा, उपाध्यक्ष डॉ. शाहनवाज इकबाली, सचिव डॉ. मोहम्मद काशिफ ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे जेएन मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पर शांतिपूर्वक विरोध मार्च निकालेंगे।

अमुवि बाबे सैयद गेट पर नागरिकता कानून के विरोध में धरने पर बैठी छात्राएं।

अमुवि बाबे सैयद गेट पर नागरिकता कानून के विरोध में धरने पर बैठी छात्राएं।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed